फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में सट्टेबाजी: Whatsapp के जरिए खिलाड़ियों तक पहुंच सकते हैं बुकी, BCCI ने कसी कमर

Thu, 10 Sep 2020 02:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Sep 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
Betting in IPL: focus on social media approaches, BCCI ACU arrives in UAE
- फोटो : ANI

आईपीएल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को बताया जाएगा कि सट्टेबाज सोशल मीडिया या फोन (वाट्सएप) के जरिए उनसे संपर्क बनाने की कोशिश कर सकते है क्योंकि जैव सुरक्षित वातावरण में इन दोनों के माध्यम से ही वे खिलाड़ियों तक पहुंच बना सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) खाली 19 सितंबर से खाली स्टेडियमों में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन से पहले खिलाड़ियों को 'वीडियो काउंसलिंग' के जरिए शिक्षित करेगी।

Betting in IPL: focus on social media approaches, BCCI ACU arrives in UAE
अजीत सिंह एसीयू के चीफ - फोटो : सोशल मीडिया

अजीत सिंह की अगुवाई में बीसीसीआई की आठ सदस्यीय टीम मंगलवार को दुबई पहुंची और अभी वह पृथकवास पर है। सिंह पहले ही कह चुके हैं कि 19 सितंबर से शुरू होने वाला आईपीएल पूर्व के टूर्नामेंटों की तुलना में अधिक सुरक्षित है क्योंकि यह जैव सुरक्षित वातावरण में खेला जाएगा। स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे और प्रशंसकों को टीम होटल में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे भी वाकये हुए हैं जबकि भ्रष्ट लोगों ने प्रशंसक के रूप में खिलाड़ियों से संपर्क किया।

Betting in IPL: focus on social media approaches, BCCI ACU arrives in UAE
बीसीसीआई

एसीयू सभी आठ टीमों से अलग अलग बात करेगी तथा यह सत्र उन युवा खिलाड़ियों के लिए अधिक उपयोगी होगा, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल की चकाचौंध का अनुभव नहीं है। स्थापित खिलाड़ी पहले ही एसीयू के नियमों से अवगत हैं। सिंह ने पीटीआई से कहा, 'इस बार वीडियो काउंसलिंग होगी और यह एक के बाद एक आधार नहीं की जाएगी। हम इसे समूह और व्यक्तिगत आधार पर भी कर सकते हैं। यह परिस्थितियों पर निर्भर है। हम एक टीम के बाद दूसरी टीम के साथ काउंसलिंग करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Betting in IPL: focus on social media approaches, BCCI ACU arrives in UAE

सिंह ने बताया कि, 'हमने खेल इंटीग्रिटी एजेंसियों को भी काम पर रखा है। हम खिलाड़ियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए उनकी मदद लेंगे कि वहां कोई संदिग्ध है। भारत में अगर हमें जानकारी चाहिए होती है तो हम आईसीसी के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान करते हैं। यहां भी ऐसा है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया है। हमारे पास प्रत्येक टीम में दो सुरक्षा संपर्क अधिकारी भी हैं। एसीयू टीम छह दिन के पृथकवास का समय पूरा होने के बाद सत्र शुरू करेगी तथा इसे टीमों के अभ्यास सत्र को ध्यान में रखकर आयोजित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed