फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fab-4 Cricketer: आठ बार विश्व कप जीत चुकीं इस खिलाड़ी ने विराट कोहली को फैब-4 में चौथे स्थान पर रखा, जानें वजह

Sat, 07 Sep 2024 12:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Sep 2024 12:44 PM IST
सार

हीली ने अपने शानदार करियर में छह बार टी20 विश्व कप और दो बार वनडे विश्व कप जीत चुकी हैं। उन्होंने जो रूट को तीसरे स्थान पर, स्टीव स्मिथ को दूसरे और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को शीर्ष स्थान पर रखा है।

विज्ञापन
Best Fab-4 Cricketer: Alyssa Healy placed Virat Kohli at fourth place in Fab-4, know the reason
फैब-4: विलियम्सन, कोहली, स्मिथ और रूट - फोटो : PTI
मौजूदा समय में मुख्य रूप से चार स्टार बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इनमें भारत के विराट कोहली, इंग्लैंड के जो रूट, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शामिल हैं। 'द फैब फोर' कहे जाने वाले चार बल्लेबाजों ने पिछले एक दशक में शानदार प्रदर्शन के साथ इस दावे को मजबूत किया है, लेकिन बहस अभी भी जारी है कि इनमें से कौन सर्वश्रेष्ठ है। क्रिकेट पंडित और फैंस इस बात पर बंटे रहते हैं कि 'फैब-4' में से किसे सर्वश्रेष्ठ माना जा सकता है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी, कप्तान और आठ बार विश्व कप जीत चुकीं एलिसा हीली ने इस विषय पर अपना मत रखा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के दौरान हीली ने विराट को 'फैब फोर' में सबसे नीचे रखा, लेकिन कहा कि उनका निर्णय पूरे एनालिसिस के बाद आया है। 
Best Fab-4 Cricketer: Alyssa Healy placed Virat Kohli at fourth place in Fab-4, know the reason
एलिसा हीली - फोटो : twitter
हीली ने 'लिस्टएनआर स्पोर्ट' पॉडकास्ट पर कहा, 'चारों महान खिलाड़ी हैं। लेकिन अगर मैं इसे पूरी तरह से संख्या के आधार पर देखूं, तो मैं कोहली को चौथे स्थान पर रखूंगी। लेकिन मैं उन्हें हर चीज में नंबर एक के रूप में रेट करती हूं। लेकिन अगर आप इसे हाल फिलहाल के नंबर्स के आधार पर देखते हैं, तो कोहली मेरे लिए चौथे स्थान पर रहेंगे। मैं इसे विश्लेषणात्मक रूप से देख रही हूं। मैं सोचती हूं कि वह कितना क्रिकेट खेलते हैं और यहीं मैं उनके आंकड़े देखती हूं। वह क्रिकेट की लगातार क्रिकेट और दबाव में क्रिकेट खेलने के मामले में शानदार हैं, लेकिन अगर मैं इसे एनालिटिक्स के रूप से देखती हूं, तो वह बाकी तीनों से बेहतर नहीं हैं।
Best Fab-4 Cricketer: Alyssa Healy placed Virat Kohli at fourth place in Fab-4, know the reason
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup
हीली ने अपने शानदार करियर में छह बार टी20 विश्व कप और दो बार वनडे विश्व कप जीत चुकी हैं। उन्होंने जो रूट को तीसरे स्थान पर, स्टीव स्मिथ को दूसरे और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को शीर्ष स्थान पर रखा है। उन्होंने बताया कि जबकि अन्य बल्लेबाजों को टीम के अन्य साथियों से पर्याप्त समर्थन मिला, विलियम्सन अपने दम पर हावी रहे हैं और अपनी टीम के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Fab-4 Cricketer: Alyssa Healy placed Virat Kohli at fourth place in Fab-4, know the reason
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'विलियम्सन ने न्यूजीलैंड की पूरी टीम को आगे बढ़ाया है। विराट दुनिया के महानतम खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके साथ कोई और हमेशा वहां मौजूद रहता है। रोहित शर्मा शतक लगा सकते हैं। केएल राहुल 100 रन बना सकते हैं। यहां तक कि रवींद्र जडेजा भी आठवें नंबर पर 100 रन बना सकते हैं। उनके पास हमेशा कोई समर्थन होता है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर विलियम्सन रन नहीं बनाते हैं तो न्यूजीलैंड की टीम जीत के करीब भी नहीं पहुंच पाएगी।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed