फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pakistan Cricket: 'पीसीबी एक सर्कस है, उसमें काम करने वाले जोकर हैं', पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज का बयान

Sat, 07 Sep 2024 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Sep 2024 09:45 AM IST
सार

अराफात ने कहा- आप एक वनडे टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। ये फैसले मुझे समझ नहीं आते। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एक सर्कस है। इसमें जोकर भरे हैं और यह एक मजाक बन गया है।

विज्ञापन
'PCB is a circus, people working in it are jokers', says former Pakistan fast bowler Yasir Arafat
यासिर अराफात (बीच में) - फोटो : PCB
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पाकिस्तान के प्रदर्शन की फैंस के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटरों ने भी काफी आलोचना की है। पाकिस्तानी गेंदबाजों को उनके प्रदर्शन के लिए सबसे ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा। इस हार ने पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की रेस से लगभग बाहर कर दिया। पाकिस्तान के टेस्ट में प्रदर्शन की पूर्व तेज गेंदबाज यासिर अराफात ने काफी आलोचना की है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और उसके अधिकारियों के खिलाफ भी तीखा बयान दिया है। अराफात ने बताया कि पाकिस्तान को रेड बॉल क्रिकेट के लिए तैयार करने की जरूरत है, लेकिन पीसीबी ने चैंपियंस कप टूर्नामेंट आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें वनडे मैच होंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से पहले तैयारी महत्वपूर्ण है।
'PCB is a circus, people working in it are jokers', says former Pakistan fast bowler Yasir Arafat
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
अराफात ने यूट्यूब पर कहा, 'देश में अच्छे क्रिकेट का सिलसिला खत्म हो रहा है। बस कुछ चीजों को हाइलाइट किया गया है, जैसे- फिटनेस की समस्या, तकनीक की समस्या और पिचें। आज मैंने सुना कि जेसन गिलेस्पी और हाई परफॉर्मेंस कोच ऑस्ट्रेलिया वापस जा रहे हैं। आप एक वनडे टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। ये फैसले मुझे समझ नहीं आते। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) एक सर्कस है। इसमें जोकर भरे हैं और यह एक मजाक बन गया है। आपको इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है और आप वनडे के लिए खिलाड़ियों को ला रहे हैं। शान मसूद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कह रहे हैं कि हमारे खिलाड़ियों ने डेढ़ साल से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है। आपको इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज खेलनी है और उन्हें वनडे खेलना है। यह मेरे लिए एक सर्कस की तरह लग रहा है। जो लोग काम कर रहे हैं वे जोकर हैं और उनके फैसले मजाक हैं।'
'PCB is a circus, people working in it are jokers', says former Pakistan fast bowler Yasir Arafat
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट सीरीज की मेजबानी के लिए श्रीलंका या संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे विकल्पों पर विचार करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के मुख्य टेस्ट कोच के रूप में जेसन गिलेस्पी के कार्यकाल की अच्छी शुरुआत नहीं हुई। गिलेस्पी की देखरेख में शान मसूद की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम को पहले असाइनमेंट में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। पहला टेस्ट बांग्लादेश ने 10 विकेट से और दूसरा टेस्ट छह विकेट से अपने नाम किया था। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कराची नेशनल स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण दूसरे टेस्ट को कराची से रावलपिंडी शिफ्ट किया गया था। दोनों मुकाबला रावलपिंडी में ही खेले गए थे। फिलहाल कराची नेशनल स्टेडियम, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नवीनीकरण का काम जारी है। यह संभव हो सकता है कि मसूद और उनकी टीम को श्रीलंका या यूएई में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी पड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed