{"_id":"5d41c5f68ebc3e6caf0cedf0","slug":"ben-stokes-disowned-anderson-s-claim-says-never-asked-umpires-to-cancel-four-overthrows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेन स्टोक्स ने झुठलाया जेम्स एंडरसन का दावा, कहा- अंपायर से ओवर थ्रो के चार रन हटाने को नहीं कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेन स्टोक्स ने झुठलाया जेम्स एंडरसन का दावा, कहा- अंपायर से ओवर थ्रो के चार रन हटाने को नहीं कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 31 Jul 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के विश्व कप जीत के हीरो बेन स्टोक्स ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल के दौरान उन्होंने अंपायरों से कभी ओवरथ्रो के चार रन स्कोर से हटाने के लिए नहीं कहा था।
2 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉर्ड्स पर 14 जुलाई को खेले गए फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट ट्रेंट बोल्ट की अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर ओवरथ्रो रहा। दूसरा रन पूरा करने की कोशिश में स्टोक्स ने डाईव लगाई और उसी वक्त मार्टिन गुप्टिल द्वारा डीप मिडविकेट से फेंकी गई गेंद उनके बल्ले से टकराकर थर्ड मैन बाउंड्री पर चार रन के लिए चली गई।
3 of 5
icc umpires
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अंपायर धर्मसेना ने छह रन इंग्लैंड को दे दिए जिसकी वजह से हारे हुए मैच में इंग्लैंड की वापसी हो गई और बाद में वो वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बेन स्टोक्स विश्व कप 2019ौ
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टोक्स ने अब एक टीवी शो में कहा, ‘मैंने सब कुछ देखा। मैं खुद से पूछा रहा था, क्या मैंने ऐसा कहा था? लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैं अंपायरों के पास नहीं गया और अंपायरों से ऐसा कुछ नहीं बोला। मैं सीधे टाम लॉथम के पास गया और कहा ‘दोस्त, माफ करना’। इसके बाद केन को देखा और कहा ‘मुझे माफ करना’।’
विज्ञापन
5 of 5
जेम्स एंडरसन
स्टोक्स के इंग्लैंड टेस्ट टीम के साथी जेम्स एंडरसन ने इससे पहले दावा किया था कि इस आलराउंडर ने अंपायरों से ओवरथ्रो के चार रन हटाने को कहा था। स्टोक्स इंग्लैंड की पारी में 84 रन बनाकर नाबाद रहे और फिर सुपर ओवर में दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे और महत्वपूर्ण रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।