फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी बाबर आजम बने टी-20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, टॉप-10 में ये दो भारतीय

Mon, 29 Oct 2018 03:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
babar azam secures top position in latest t20i rankings rahul and rohit in top 10
बाबर आजम - फोटो : ESPN

पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को पीछे छोड़ते हुए ताजा आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच संपन्न तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद यह रैंकिंग जारी हुई है। आजम ने तीन मैचों में 163 रन बनाए। पाकिस्तान ने इस सीरीज में कंगारूओं का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। आजम ने चार स्थानों की छलांग लगाई और नंबर-1 बल्लेबाज बने।

babar azam secures top position in latest t20i rankings rahul and rohit in top 10
केएल राहुल

आजम की टीम के साथी फखर जमान को तीन स्थान का नुकसान हुआ और वह पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के लोकेश राहुल तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बल्लेबाजों के टॉप-10 में भारत के एक और बल्लेबाज शामिल हैं। रोहित शर्मा 678 अंकों के साथ 10वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 13वें स्थान पर हैं जबकि शिखर धवन 21वें स्थान पर हैं। 

babar azam secures top position in latest t20i rankings rahul and rohit in top 10
rashid khan - फोटो : amar ujala

आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पांच स्थानों पर स्पिनर्स काबिज हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 पर हैं जबकि शादाब खान, ईश सोढ़ी, युजवेंद्र चहल और आदिल राशिद अगले स्थानों पर जमे हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में सात विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक को छोड़ दें तो टॉप-10 गेंदबाजों में आठ स्पिनर्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
babar azam secures top position in latest t20i rankings rahul and rohit in top 10
Yuzvendra Chahal

भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन शानदार रहा। वह चौथे स्थान पर काबिज हैं। वहीं भारतीय गेंदबाजों में अगला सर्वश्रेष्ठ नंबर जसप्रीत बुमराह का है, जो 26वें स्थान पर काबिज हैं। भुवनेश्वर कुमार 28वें स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
babar azam secures top position in latest t20i rankings rahul and rohit in top 10
TEAM INDIA

टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम 136 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। टीम इंडिया 124 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें 118-118 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे व चौथे स्थान पर काबिज है। न्यूजीलैंड की टीम 116 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed