पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच अबु धाबी में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी कर रहे पाक क्रिकेटर अजहर अली इस अंदाज में आउट हुए कि सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ने लगा।
VIDEO: पाक खिलाड़ियों की फिर हुई जग हंसाई, फैंस बोले- 'ऐसे कौन रन आउट होता है भाई'
64 रन के स्कोर पर खेल रहे अजहर अली ने कंगारू गेंदबाज पीटर सिडल की गेंद पर गली की तरफ शॉट लगाया। शॉट इतना तेज लगा कि बल्लेबाज को उम्मीद थी कि गेंद सीमा रेखा को पार कही जाएगा, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन से थोड़ा पहले रुक गई।
इस दौरान अजहर दूसरे छोर पर खड़े असद शफीक से क्रीज के बीच में खड़े होकर बातचीत करने लगे। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके लगाए हुए शॉट पर बाउंड्री नहीं मिली है। इसके बाद मिशेल स्टार्क ने गेंद का पीछा किया और उसे विकेटकीपर टिन पेन की ओर फेंका।
पेन ने आसानी से अंजान खड़े अजहर को रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने 141 गेंदों का सामना करते हुए 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान अजहर के बल्ले से चार चौके भी निकले। वह इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 15 रन बना पाए थे।
अजहर के इस तरह आउट होते ही पवेलियन में बैठे टीम के कोच और स्टाफ मेंबर अपना सिर पकड़ के बैठ गए। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस अनदेखी का भी जमकर मजाक बन रहा है।
Astonishing run out in Abu Dhabi!
यहां देखें वीडियो:
Azhar Ali and Asad Shafiq have a chinwag, thinking the ball had gone for four. Tim Paine whips the bails off! #PAKvAUS pic.twitter.com/rbli7cr2pk