{"_id":"59edeb7b4f1c1bd1538b8adc","slug":"auto-driver-son-gets-his-team-india-call-against-newzealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-धोनी के साथ ऑटो चालक का बेटा मोहम्मद सिराज अब खेलेगा क्रिकेट ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-धोनी के साथ ऑटो चालक का बेटा मोहम्मद सिराज अब खेलेगा क्रिकेट
Mon, 23 Oct 2017 06:51 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टी-20 सीरीज मैच के लिए टीम इंडिया में हैदराबाद के मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। यह सीरीज वन डे मैचों की सीरीज के बाद खेली जाएगी। सिराज का जीवन काफी मुफलिसी में बीता। हालांकि ऑटो चालक पिता ने सिराज को जिंदगी में कभी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने सिराज के लिए महंगी से महंगी किट खरीदी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था
2 of 5
सिराज
पिता मोहम्मद गौस की लगन का नतीजा यह रहा कि मोहम्मद सिराज को आईपीएल के दसवें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 2.6 करोड़ में खरीदा था। 23 वर्षीय सिराज ने आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन भी किया। टी-20 में उन्होंने आईपीएल को मिलाकर अब तक 16 मैचों में 26 विकेट लिए हैं।
गरीब बच्चों को क्रिकेट सिखाते हैं
3 of 5
सिराज
सिराज गरीबी के बाद लाइमलाइट में आते हुए क्रिकेट में ऊंचा मुकाम हासिल किया है। लेकिन वह अभी भी जमीन से जुड़े हुए हैं। तभी तो वह अपने घर के नजदीक गरीब बच्चों को मुफ्त में क्रिकेट का प्रशिक्षण देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली ईनामी राशि 500 रुपए थी
4 of 5
सिराज
सिराज ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग से अपने क्रिकेट का सफर शुरू किया था। वैसे उन्होंने एक क्लब मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 500 रुपए का ईनाम जीता था। यह उनकी पहली कमाई थी। दरअसल अपनी मामा की टीम से क्लब क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने एक मैच में 25 ओवर में 20 रन देकर 9 विकेट लिए थे। मामा ने ईनाम स्वरूप 500 रुपए दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
सिराज
सिराज ने अब तक 14 प्रथम श्रेणी में 53 तथा 13 लिस्ट ए क्रिकेट मैचों में 20 विकेट लिए हैं। सिराज कहते हैं कि पिता मोहम्मद गौस और मां शबाना बेगम के लिए हैदराबाद में पॉश इलाके में एक घर खरीदने की उनकी इच्छा है। सिराज ने कहा कि मेरे वालिद मेरे लिए हमेशा सबसे अच्छी स्पाइक लाते थे। गेंदबाजी की स्पाइक की कीमत बहुत होती है। लेकिन वह हर हाल में इसे मेरे लिए लाते थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।