फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: डे-नाइट टेस्ट से पहले लाबुशेन ने भरी हुंकार, कहा- कहीं भी खेलने को तैयार

Sat, 12 Dec 2020 01:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 12 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Marnus Labuschagne Ready To Open For Australia If Team Wants
मार्नस लाबुशेन - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन अगर उनसे ऐसा कहा जाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

AUSvIND: Marnus Labuschagne Ready To Open For Australia If Team Wants
मार्नस लाबुशेन - फोटो : ट्विटर

डेविड वार्नर और विल पुकोवस्की पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे जबकि जो बर्न्स खराब फार्म में जूझ रहे हैं। ऐसे में यहां 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में लाबुशेन पारी की शुरूआत कर सकते हैं, उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'ऐसी कोई बात नहीं हो रही है। मैं इस समय तीसरे नंबर पर उतरता हूं। मैं सिर्फ बल्लेबाजी की तैयारी कर रहा हूं, पहले नंबर पर उतरूं या तीसरे। मैं गेंद का सामना करने के लिये तैयार हूं, हालात कुछ भी हों।'

AUSvIND: Marnus Labuschagne Ready To Open For Australia If Team Wants
मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

लाबुशेन बोले, 'मैंने पिछले सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की तो उम्मीद है कि वहीं उतरूंगा, लेकिन मेरा काम गेंद का सामना करना है, चाहे किसी भी क्रम पर उतरूं। टीम को पारी की शुरूआत मुझसे करानी है तो मैं करूंगा। यह टीम का खेल है और हमें देखना होगा कि टीम को क्या जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Marnus Labuschagne Ready To Open For Australia If Team Wants
मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया

लाबुशेन ने कहा कि वह दूधिया रोशनी में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने को तैयार हैं क्योंकि खिलाड़ियों को चुनौती का पता है। हमने वन-डे में जसप्रीत बुमराह का सामना किया, जिसने आखिरी मैच में शानदार गेंदबाजी की। हमें पता है कि हमारे सामने कौन है। हमें फोकस बनाए रखना है और उसके अनुसार तैयारी करनी है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed