फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: भारतीय बल्लेबाजों ने कराई फजीहत, डे-नाइट टेस्ट में हार के साथ कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज

Sat, 19 Dec 2020 02:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 19 Dec 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
AUSvIND: Embarrasing records made by indian cricket team in pink ball test in adelaide
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : twitter@7Cricket

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड के ओवल मैदान में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी। दूसरे दिन की समाप्ति पर कमजोर स्थिति में नजर आ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन पेसर्स के दम पर जबरदस्त वापसी की। कमिंस और हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। मेहमान टीम ने तीसरे दिन 92 गेंदें खेलकर सिर्फ 27 रन बनाए और 36 के कुल स्कोर पर ढेर हो गई। इस दौरान टीम इंडिया ने कई शर्मानक रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

AUSvIND: Embarrasing records made by indian cricket team in pink ball test in adelaide
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 36 रन का अपना न्यूनतम स्कोर बनाया। यही नहीं वह टेस्ट में सबसे कम स्कोर बनाने वाली एशियाई टीम भी बनी। यह एडिलेड में किसी टीम द्वारा एक पारी में बनाया गया सबसे न्यूनतम स्कोर भी है जबकि अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पांचवां सबसे छोटा स्कोर है।

AUSvIND: Embarrasing records made by indian cricket team in pink ball test in adelaide
विराट कोहली - फोटो : twitter

भारत की तरफ से दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ जब किसी पारी में टीम के 11 खिलाड़ियों में से कोई भी दोहरे अंक का स्कोर नहीं बना पाया। भारत से पहले 1924 में दक्षिण अफ्रीकी टीम डबल फिगर में नहीं पहुंच पाई थी। तब हर्बी टेलर ने सर्वाधिक सात रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUSvIND: Embarrasing records made by indian cricket team in pink ball test in adelaide
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में 74 और दूसरी पारी में चार रन ही बना पाए। जबकि यह उनका इस साल का आखिरी मैच था। ऐसे में 2008 के बाद यह पहली बार हुआ जब विराट कोहली किसी कैलेंडर वर्ष में एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए।

विज्ञापन
AUSvIND: Embarrasing records made by indian cricket team in pink ball test in adelaide
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 19 रन पर अपने छह विकेट गंवा दिए। छठे विकेट के पतन पर भारत का यह सबसे कम स्कोर रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने 1996 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 रन पर इतने ही विकेट गंवाए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed