Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
India vs Australia Test Cricket Match Scorecard 3rd Day News Updates embarrassing performance of Indian batsmen, made their lowest totals of Test cricket
{"_id":"5fdd93841c44045aca107576","slug":"ausvind-embarrassing-performance-of-indian-batsmen-made-their-lowest-totals-of-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 1st Test Match: भारतीय टीम का टेस्ट में न्यूनतम स्कोर, लेकिन अधिकतम शर्म","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS 1st Test Match: भारतीय टीम का टेस्ट में न्यूनतम स्कोर, लेकिन अधिकतम शर्म
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पैट कमिंस
- फोटो : twitter@cricketcomau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेंदबाजों के दम पर जबरदस्त वापसी की। तीसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई और पूरी टीम को दूसरी पारी में 36 रन पर समेट दिया। बाद में बल्लेबाजों ने 90 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
2 of 4
जोस हेजलवुड
- फोटो : twitter@ICC
भारतीय टीम ने अपने नौ विकेट 36 रन पर गंवाए जबकि मोहम्मद शमी चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए। इस तरह से टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में न्यूनतम स्कोर तो बनाया ही साथ ही साथ पिंक बॉल का भी सबसे खराब प्रदर्शन किया। इससे पहले 1974 में लॉर्ड्स के मैदान में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर बनाया था जो अब तक उसका न्यूनतम स्कोर था।
3 of 4
मयंक अगरवाल
तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर नौ रन था और तब बुमराह और मयंक अग्रवाल क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन दो ओवर के अंदर ही पैट कमिंस ने बुमराह को आउट कर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। बुमराह के आउट होने के बाद 12वें ओवर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी कमिंस की गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : twitter
पुजारा के आउट होने पर टीम इंडिया का कुल स्कोर 15 रन था जो उनके लिए बदकिस्मत साबित हुआ। भारतीय टीम ने देखते-देखते 15 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए। हेजलवुड ने अपने पहले ही ओवर में मयंक अग्रवाल और फिर अजिंक्य रहाणे को भी पवेलियन भेज दिया। इसके बाद स्कोर में चार रन के इजाफे के साथ ही कप्तान विराट कोहली भी कमिंस का शिकार बने। कप्तान के आउट होते ही 36 रन पर मेहमान टीम ने अपने नौ विकेट गंवा दिए और बाद में मोहम्मद शमी चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए।
भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों का स्कोर नहीं बना पाया। जबकि ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड ने आठ रन देकर पांच और कमिंस ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।