फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशेज सीरीज को जंग मानता है ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ बल्लेबाज 

Tue, 17 Oct 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 17 Oct 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
australian batsman David Warner feels Ashes is like a war
वॉर्नर

भारत के खिलाफ पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज ने 23 नवंबर से शुरू होने वाली एशेज सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को वन-डे सीरीज में 4-1 से हराया है। इसके अलावा टी-20 सीरीज दोनों देशों के बीच 1-1 की बराबरी पर छूटी है। बारिश की वजह से तीसरा टी-20 सीरीज हैदराबाद में निरस्त कर दिया गया था। टीम इंडिया ने रांची में जीत दर्ज की वहीं गुवाहाटी में कंगारुओं ने भारत को हराया था। आइये जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने क्या कहा...

australian batsman David Warner feels Ashes is like a war
अपनी बेटी के साथ डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज सीरीज 23 नवंबर से शुरू होने वाली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि वो एशेज सीरीज को जंग मानते हैं। इसे एक युद्ध के रूप में देखते हैं। इसे जीतने के लिए वह अपना सब कुछ दांव पर लगा देंगे। 


 

australian batsman David Warner feels Ashes is like a war
डेविड वॉर्नर - फोटो : CricketCountry.com

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस सीरीज को पूरे विश्व के करोड़ों समर्थकों ने देखा है। यह एक प्रति‌ष्ठित सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाली यह सबसे बड़ी सीरीज है, जो काफी सालों से खेली जा रही है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
australian batsman David Warner feels Ashes is like a war
डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन से बातचीत में वॉर्नर ने कहा, 'यह एक जंग है, जैसे ही आप उस लाइन पर कदम रखते हैं, जितना जल्दी हो सकता है आप उस जंग में उतरने की कोशिश करते हैं। मैं विपक्षियों टीम की आंखों में देखने की कोशिश करता हूं और काम करता हूं। मैं कैसे किसी खिलाड़ी को नापसंद कर सकता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि उससे आगे कैसे पहुंच सकता हूं।'
 

विज्ञापन
australian batsman David Warner feels Ashes is like a war
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN

उन्होंने कहा कि चार साल पहले यानी साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट के दौरान जो भी बातें मैने मीडिया के सामने कहीं थी, वो ठीक थी और मैं मानता हूं कि इस तरह के स्टेटमेंट्स आगे बढ़ने में और मदद करते हैं। गौरतलब है कि उस दौरान वॉर्नर ने कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज डरते हैं। बता दें कि भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी धाक कायम रखने के लिए एशेज सीरीज पर कब्जा जमाने की रणनीति कर रही है। टीम चाहेगी कि एशेज सीरीज जीतने में वो कामयाब हो सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed