टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में जीत तो कंगारुओं की हुई, लेकिन फैंस टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन पर हार गए दिल। आइए जानते हैं शिखर धवन ने आखिर ऐसा क्या कियाः-
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 4 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 42 गेंदों पर 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन की तूफानी पारी खेली और अपने नाम कुछ खास रिकॉर्ड हासिल किए।
3 of 5
shikhar dhawan
- फोटो : file photo
बता दें कि इस मुकाबले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला पचासा जड़ा। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में वह सबसे तेज फिफ्टी बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 22, आयरलैंड के खिलाफ इसी साल 28, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा था।
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : file photo
इतना ही इस 76 रन की तूफानी पारी के साथ ही धवन इस कैलेंडर वर्ष में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 'गब्बर' 648 रन के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने साल 2016 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी फखर जमान हैं, जो इस कैलेंडर वर्ष में 576 रन बनाए हैं।
बता दें कि टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाई और टीम इंडिया को 174 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 169 रन ही बना सकी। इसके साथ ही कंगारू टीम यह मुकाबला डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 4 रन से जीत गई।