फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साथी खिलाड़ी ने कहा, स्मिथ को दोबारा सौंपी जाए टीम की कमान तो करेंगे बेहतरीन प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2020 06:07 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 07 Dec 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Australia vs india : Matthew Wade says steve smith will do a great job if he gets captaincy again
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@cricketcomau

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक टी-20 कप्तान मैथ्यू वेड ने सोमवार को कहा कि स्टीव स्मिथ को अगर दोबारा कप्तानी सौंपी जाए तो वह बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आरोन फिंच के चोटिल होने के कारण वेड ने भारत के खिलाफ रविवार को दूसरे टी-20 के दौरान ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली। बता दें कि स्मिथ को 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण के बाद अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी थी।

Australia vs india : Matthew Wade says steve smith will do a great job if he gets captaincy again
स्मिथ - फोटो : social media

वेड ने कहा, 'हमारे पास कई अच्छे अगुआ हैं। मुझे कप्तानी दी गई लेकिन टीम में स्मिथ, मेाइजेस हेनरिक्स भी हैं जो बीबीएल टीम के कप्तान हैं। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपार अनुभव रखते हैं। हम आपस में बातचीत करके साथ काम करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैदान पर मैं अकेला नहीं होता। फिंच हमारा कप्तान है और हम मिलकर काम करते हैं। स्मिथ भी सलाह देते हैं जो लंबे समय तक शानदार कप्तान रहे । फिर कप्तानी देने पर भी वह अच्छा काम करेंगे।'

Australia vs india : Matthew Wade says steve smith will do a great job if he gets captaincy again
मैथ्यू वेड - फोटो : Cricket Australia

अपने बारे में उन्होंने कहा कि 2019 में टीम में वापसी के बाद वह बिल्कुल बदल गए हैं। वेड को 2017-18 एशेज श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन 2018-19 घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने टीम में वापसी की। उन्होंने कहा, 'मैं 32 साल का हूं और लंबे समय से खेल रहा हूं। अब मैं बिल्कुल अलग खिलाड़ी हूं। पिछले तीन साल में पूरी तरह बदल गया हूं। लगता है कि करियर फिर से शुरू हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Australia vs india : Matthew Wade says steve smith will do a great job if he gets captaincy again
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

दोनों टी-20 और श्रृंखला गंवाने के बारे में उन्होंने कहा, 'जब आप दो टी-20 हार जाते हैं तो प्रदर्शन की समीक्षा लाजमी है। भारतीय टीम शानदार है और उसके खिलाड़ी अभी आईपीएल खेलकर आए हैं। इस प्रारूप में उनका अभ्यास अच्छा है और हम एक बेहतर टीम से हारे।'

विज्ञापन
Australia vs india : Matthew Wade says steve smith will do a great job if he gets captaincy again
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

टी-20 विश्व कप की ऑस्ट्रेलिया की तैयारी के बारे में वेड ने कहा, 'हमारे पास अच्छे खिलाड़ी है। मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड कल नहीं खेल पाए जिसका असर प्रदर्शन पर पड़ा। हमें विश्व कप के लिए सही संयोजन तलाशना होगा। विश्व कप से छह महीने पहले हमारे पास अधिक संतुलित टीम होगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed