{"_id":"5f34f1191143b9318348fa1b","slug":"australia-mitchell-starc-bulked-up-to-challenge-speed-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी रफ्तार से एक बार फिर कहर बरपाने को तैयार स्टार्क, लॉकडाउन में किया खुद को मजबूत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपनी रफ्तार से एक बार फिर कहर बरपाने को तैयार स्टार्क, लॉकडाउन में किया खुद को मजबूत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मिचेल स्टार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चोटों से जूझने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने मांसपेशियां बढ़ाने पर काम किया, ताकी रफ्तार बढ़ाने के उनके प्रयासों को फिर झटका नहीं लगे। कोरोना वायरस के कारण लगे ब्रेक में इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने न्यू साउथ वेल्स की टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग की। साल के अंत में विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए स्टार्क मेहनत कर रहे हैं।
2 of 4
मिशेल स्टार्क
- फोटो : ट्विटर
क्रिकेट डॉट कॉम एयू से स्टार्क ने कहा, ‘गर्मियों के अंत में मेरा वजन 87 किग्रा हो गया था, लेकिन इस समय मैं अभी 93 किग्रा का हूं और मैं यही वजन चाहता हूं। ’उन्होंने कहा, ‘मैंने गर्मियों में 90-91 किग्रा के लक्ष्य से शुरूआत की थी इसलिए मैं अभी अच्छी स्थिति में हूं, बहुत मजबूत महसूस कर रहा हूं।’
3 of 4
गेंदबाज मिशेल स्टार्क
- फोटो : social media
स्टार्क ने कहा कि जिम में मैंने काफी समय बिताया और अब मैं गेंदबाजी कर रहा हूं, साथ ही दौड़ना भी शुरू कर दिया है। मैं घर पर ऐसा करने में सफल रहा और इस समय का लुत्फ उठाया। मैं गेंदबाजी के दौरान के दर्द से भी उबरने में सफल रहा। स्टार्क अपने पूरे करियर के दौरान चोटों से जूझते रहे हैं और अब वह अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान करने के लिये तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मिचेल स्टार्क
- फोटो : social media
उन्हें कई बार पैर में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ का भी सामना करना पड़ा, लेकिन 30 साल के तेज गेंदबाज का मानना है कि जिम में अतिरिक्त घंटे उन्हें अपनी रफ्तार बढ़ाने के प्रयास में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद करता हूं जब सबकुछ ठीक चल रहा हो तो ऐसा नहीं होगा और मैं अपनी रफ्तार तेज कर पाऊंगा। जिम में अतिरिक्त समय बिताने से मैं शायद फिर से ऐसा कर पाऊंगा।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।