पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले हफ्ते एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान किया था। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी रखा गया था। हालांकि, टूर्नामेंट से ठीक पहले वह चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। शाहीन को श्रीलंका के खिलाफ इसी महीने की शुरुआत में घुटने में चोट लगी थी। वह अब तक अनफिट हैं। वहीं, एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत भारत के खिलाफ दुबई में 28 अगस्त को करेगी।
2 of 6
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, शाहीन पाकिस्तान टीम के साथ नीदरलैंड दौरे पर जा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा था कि टीम डॉक्टर और फीजियो तेज गेंदबाज का ख्याल रख रहे हैं और उनके खेलने या ना खेलने पर टीम मैनेजमेंट अंतिम फैसला लेगा। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने अपनी राय रखी है और बताया है कि भारत के खिलाफ या एशिया कप में शाहीन का न होना पाकिस्तान के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।
3 of 6
शहनवाज दहानी और नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बट ने कहा कि वह लगातार पीसीबी से शाहीन को आराम देने की अपील करते रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनता ही नहीं है। बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- शाहीन के न रहते पाकिस्तान का बॉलिंग अटैक शानदार और प्रभावी नहीं होगा। हालांकि, यह युवा तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मौका है। नसीम शाह और शहनवाज दहानी को साबित करने का मौका मिलेगा कि वह भी जिम्मेदारी उठा सकते हैं। हमने हमेशा शाहीन के कंधों से भार हटाने की बात की है और उन्हें हर जगह नहीं खिलाने की अपील की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
4 of 6
जसप्रीत बुमराह, सलमान बट और शाहीन अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
बट ने कहा- हर मैच में शाहीन को शामिल करने से यह हुआ कि अब वह चोटिल हो गए हैं। अगर वह एशिया कप नहीं खेलते हैं तो यह पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन मौका होगा। अगर युवा तेज गेंदबाज परफॉर्म करने में नाकाम रहते हैं तो पीसीबी पर यह सवाल जरूर उठेगा कि क्यों उन्हें पहले मौका नहीं दिया गया। क्यों शाहीन को हर मैच में खिलाते रहे। क्यों उन पर एक्स्ट्रा भार डाला गया? बहरहाल युवा खिलाड़ियों के लिए यह बेहतरीन मौका है।
5 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
बट ने पाकिस्तान के इस स्थिति की तुलना भारत के जसप्रीत बुमराह से भी की। दरअसल, बुमराह भी बैक इंजरी की वजह से एशिया कप में टीम इंडिया के हिस्सा नहीं होंगे। बट ने कहा कि भारत को बुमराह के नहीं होने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि टीम हर सीरीज, हर मैच में नए तेज गेंदबाजों को मौका देती रही है। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है।