इंडियन टी-20 लीग में सोमवार को रविचंद्रन अश्विन के नेतृत्व वाली पंजाब ने राजस्थान को उसके घर में मात दी। एक समय आसानी से जीत की ओर बढ़ रही राजस्थान जोस बटलर के विवादित रनआउट के बाद पूरी तरह मैच से बाहर हो गई। इसे लेकर विवाद इतना ज्यादा गहरा गया कि मैच के बाद दोनों ने एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया।
विवादित रनआउट पर अश्विन-बटलर में मतभेद, मैच के बाद नहीं मिलाया एक दूसरे से हाथ
13वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तब राजस्थान की टीम एक विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाकर खेल रही थी। क्रीज पर संजू सैमसम (12) और जोस बटलर 43 गेंदों पर 69 रन बनाकर नॉ स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। तभी अश्विन ने उन्हें क्रीज से निकलते देख उन्हें बिना वॉर्निंग दिए चालाकी से रन आउट (मांकडिंग आउट) कर दिया।
मैच के बाद पंजाब के कप्तान अश्विन बटलर के रनआउट पर कहा, 'मैदान पर इस बात को लेकर बहस होना स्वाभिक था। बटलर क्रीज स लगातार बाहर निकल रहे थे। मेरे गेंद फेंकने से पहले वह हर बार ऐसा कर रहे थे। बटलर ने गेंदबाजी के वक्त एक बार भी मेरी तरफ नहीं देखा था। बटलर का विकेट हमारी टीम के लिए गेम चेंजर प्वॉइंट साबित हुआ।'
वहीं, राजस्थान की टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, 'हमारी टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग की। बटलर के विवादित रनआउट रनआउट की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। हम अंपायर के फैसले का सम्मान करते हैं।'
वहीं, इस विवादित रनआउट के शिकार हुए जोस बटलर का अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। मैच के बाद पंजाब की तरफ से तूफानी खेलने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
After Match @josbuttler didn't Respond @ashwinravi99 😩#RRvKXIP #Rashwin #Ashwin #RR #KXIP #josbuttler #Mankad #Mankaded #sport #cricket #HallaBol #AshwinMankads #AshwinShameful #ashwinravi99 #josbuttlerrunout #runout #Mankads pic.twitter.com/3Weq1vRJDS
देखें वीडियो: