फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीसीसीआई अधिकारी का खुलासा, इस वजह से लंबे समय से बाहर हैं अश्विन और जडेजा

Thu, 26 Oct 2017 11:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 26 Oct 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
ashwin and jadeja are ousted from team india limited overs team due to rotation policy
अश्विन और रविंद्र जडेजा

टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को सीमित ओवरों की टीम से लगातार बाहर रखने पर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना बयान जारी किया है। टीम इंडिया की सिलेक्शन कमिटी में शामिल रहे इस वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अश्विन और जडेजा को रोटेशन पॉलिसी के तहत मौका नहीं दिया गया है।

ashwin and jadeja are ousted from team india limited overs team due to rotation policy
जडेजा और अश्विन

टीम इंडिया में अश्विन और जडेजा को सीमित ओवरों के प्रारूप में जगह न मिलने को लेकर अधिकारी ने खुलासा करते हुए स्पोर्टस्टार से कहा, 'हम सभी अश्विन और जडेजा का आदर करते है। दोनों ही भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा योगदान दे रहे हैं। हम उनके खेल का सम्मान करते हैं, लेकिन भविष्य को देखते हुए हम ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अजमाना चाहते हैं। कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को इसलिए भारतीय टीम में चुना गया क्योंकि दोनों खिलाड़ी बहुत अलग और प्रतिभाशाली हैं और उन्होंने अभी तक अच्छा खेल भी दिखाया है।

ashwin and jadeja are ousted from team india limited overs team due to rotation policy
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 5-0 और ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया है। कुलदीप और चहल ने दोनों सीरीज में अहम योगदान दिया है। अगर अश्विन और जडेजा को उनके स्थान पर चुना जायेगा, तो उन खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी होगी। यह फैसला उनके आत्मविश्वास को भी ठेस पहुंचा सकता है। हम फिलहाल 2019 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर कड़े फैसले ले रहे हैं और भविष्य में हम एक बेहतरीन टीम की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ashwin and jadeja are ousted from team india limited overs team due to rotation policy
आर अश्विन

इस साल आयोजित हुई चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन और वेस्टइंडीज दौरे के बाद से ही जडेजा और अश्विन को वन-डे और टी20 क्रिकेट से दूर रखा गया है। उनके स्थान पर युवा स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है, जिन्होंने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन
ashwin and jadeja are ousted from team india limited overs team due to rotation policy
अक्षर पटेल - फोटो : getty

इन दोनों के अलावा टीम में अक्षर पटेल भी एक ऑलराउंडर स्पिनर के रूप में भारतीय टीम में मौजूद हैं। जडेजा और अश्विन को भारत के लिए अगले महीने होने वाली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन सीमित ओवरों में उनकी वापसी को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed