आईपीएल सीजन-11 के 31वें मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात दी। आरसीबी के साथ कप्तान कोहली के लिए भी यह जीत काफी जरूरी थी।
दरअसल 1 मई को विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का बर्थडे भी था, ऐसे में स्टेडियम में मैच देखने पहुंची वाइफ अनुष्का विराट कैसे निराश कर सकते थे।
3 of 5
mandeep singh with anushka sharma
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली इस जीत के बाद आरसीबी के शानदार मैच फिनिशर मनदीप सिंह ने अनुष्का को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में मनदीप ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भाभीजी अनुष्का शर्मा..आप न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि एक खूबसूरत इंसान भी हैं। बाबा जी हमेशा आपको खुश रखें'।
4 of 5
virat kohli and anushka sharma
इस ट्वीट के साथ मनदीप ने ट्विटर एक तस्वीर भी अपलोड की। इस तस्वीर में मनदीप सिंह के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी नजर आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और मनदीप सिंह की पत्नी लगातार आरसीबी को चीयर अप करने स्टेडियम में आ रही हैं।
हालांकि ट्वीट का यह सिलसिला यहीं तक नहीं सिमटा। मनदीप सिंह के इस ट्वीट पर अनुष्का शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की। मनदीप सिंह के बधाई वाले ट्वीट पर अनुष्का ने लिखा, 'वैरी गुड वैरी गुड...थैंक यू मैंडी। इस टेक्स्ट के साथ अनुष्का ने एक स्माइली आइकन भी ऐड किया।'