हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रिकी पोटिंग की देख-रेख में खेल के 'छोटे तकनीकी' पहलुओं पर काम करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए वह ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में अपनी जगह फिर से बना लेंगे।
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से 27 नवंबर से शुरू होगा जबकि इतने ही मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला चार दिसंबर को खेला जाएगा। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी यूएई में खेली गई आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे, जिसके कोच ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान पोंटिंग थे।
3 of 5
रिकी पोंटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से कहा, 'मुझे पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला और दिल्ली के कोच के रूप में रिकी और कुछ अन्य जाने-पहचाने चेहरों की मौजूदगी ने इन दो महीने को मेरे लिए मनोरंजक बना दिया।'
4 of 5
एलेक्स कैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'मैं पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके (पोंटिंग) साथ काम करके भाग्यशाली रहा और उनसे अच्छा रिश्ता बना। वह एक अद्भुत खिलाड़ी थे, और शानदार कोच है। वह वास्तव में बहुत जल्दी छोटी-छोटी खामियों को भी पकड़ लेते है।'
5 of 5
एलेक्स कैरी
- फोटो : ट्विटर
इस 29 साल के खिलाड़ी को खराब फार्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के आखिर मैच से हटा दिया गया था। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा जहां तीन मैचों में उन्होंने 32 रन बनाए।