इंग्लैंड के ओपनर एलिस्टर कुक ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।
2 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
दरअसल, कुक अपने टेस्ट करियर का 150वां टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने सबसे कम समय में 150 टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 साल और 288 दिनों में 150वां टेस्ट खेला है।
कुक ने यह उपलब्धि हासिल करते ही
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। द्रविड़ ने 14 साल 200 दिन में अपने करियर का 150वां टेस्ट खेला था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर काबिज हैं, जिन्होंने 14 साल 243 दिनों में अपने करियर का 150वां टेस्ट खेला था।
बहरहाल, एलिस्टर कुक अपनी इस उपलब्धि को यादगार नहीं बना सके और 16 गेंदों में महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कुक को LBW आउट किया।
5 of 5
एलिस्टर कुक
- फोटो : Reuters
कुछ पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ बर्मिंघम में खेली गई 243 रनों की पारी के बाद से कुक ने अब तक 11 पारियां खेली, लेकिन वे इन पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।