फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली का कायल हुआ ये कप्तान, बोला- इतनी महानता किसी में नहीं देखी

Sat, 17 Feb 2018 06:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
Aiden Markram says I can learn a lot by just watching virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के खिलाफ 5-1 से सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कप्तान विराट कोहली की जबर्दस्त तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हम विराट कोहली से सीखना चाहते हैं कि वह कैसे अकेले दम पर टीम को जीत के राह पर ले जाते और गलतियों के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं।


 

Aiden Markram says I can learn a lot by just watching virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी की। अंतिम टेस्ट जीतने के साथ-साथ 'मेन इन ब्लू' ने 6 वन-डे मैचों की सीरीज भी 5-1 से अपने नाम की। वन-डे सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में तीन शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 558 रन बनाए। साथ ही वह मैन ऑफ द सीरीज के हकदार भी बने। वहीं, उनको चौथे वन-डे में शानदार 129 रन की नाबाद पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया।

Aiden Markram says I can learn a lot by just watching virat Kohli
एडेन मार्करम - फोटो : BCCI

एडेन मार्करम ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'कोहली अपनी टीम को मैच जिताने के लिये बेताब रहते हैं और इसलिए वह अपनी गलतियों के लिये खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तब यह बेताबी दिखती है वह टीम को केवल जीत के करीब नहीं पहुंचाना चाहते बल्कि वह जीतना चाहते है। इसलिए मैं उनसे  काफी चीजें सीख सकता हूं उनकी पूरी टीम और अपनी टीम से मैं काफी चीजें सीख सकता हूं मैं इधर उधर से छोटी छोटी चीजें सीख रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Aiden Markram says I can learn a lot by just watching virat Kohli
एडेन मार्करम

23 वर्षीय मार्करम ने कहा, 'दोनों टीमों के बीच कोहली ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया। वह वास्तव में बेहतरीन फार्म में है और उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें रनों की भूख और मैच के परिणाम को अपने पक्ष में करने को  बेताब रहते हैं। इसलिए वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। उनके स्पिनरों ने भी अहम भूमिका निभायी लेकिन कोहली के लिये यह शानदार सीरीज रही और जो श्रेय का हकदार है उसे वह दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
Aiden Markram says I can learn a lot by just watching virat Kohli
एडेन मार्करम - फोटो : BCCI

शर्मनाक हार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'शर्मनाक काफी कठीन शब्द है। निश्चित तौर पर हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये जैसा कि हम चाहते थे एक टीम के तौर पर हम वास्तव में निराश हैं मैं यह नहीं कहना चाहूंगा कि हम शर्मिंदा हैं। हमें पता था कि वन-डे सीरीज काफी कठीन होगी। मैं इसके लिये तैयार था और मैंने इस चुनौती को एंजॉय किया। सीरीज 5-1 से गंवाने के बावजूद यहां बैठकर यह कह सकता हूं यह एक जिम्मेदारी थी, जिसको मैंने खूब एंजॉय किया। मैंने अपने करियर के इस सीरीज में काफी कुछ सीखा और यह बुरी चीज नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed