फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक जीत के बावजूद टीम इंडिया से खुश नहीं कप्तान कोहली

Sat, 17 Feb 2018 05:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
virat kohli knows the areas where team india needs to be improved
विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज में मिली 5-1 की जीत के बावजूद टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कुछ ऐसे क्षेत्रों का पता किया है, जिसमें सुधार की जरुरत है। अगले साल वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को इन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है।

virat kohli knows the areas where team india needs to be improved
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली ने आखिरी वन-डे के बाद कहा, 'हम एक टीम के रूप में बैठकर उन क्षेत्रों का पता करेंगे, जिसमें सुधार की जरुरत है। मैं ऐसा नहीं कह रहा हूं कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे मजबूत करने की जरुरत है। हमें पता है कि एक टीम के रूप में हमें कुछ चीजों में सुधार करने की जरुरत है। हमने इसे खोज निकाला है। अब यह हम पर है कि इस पर विचार करके आगे सुधार करेंगे ताकि अपने लिए क्षेत्रों को मजबूत कर सकें।'

virat kohli knows the areas where team india needs to be improved
शार्दुल ठाकुर

टीम इंडिया ने आखिरी मैच में सिर्फ एक बदलाव किया। मेहमान टीम ने भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को शामिल किया। कोहली ने कहा कि जसप्रीत बुमराह को आराम देने का कोई कारण नहीं था, जिनका सीमित ओवर क्रिकेट में कोई तोड़ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli knows the areas where team india needs to be improved
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI

कोहली ने कहा, 'हम सिर्फ एक ही प्रयोग करना चाहते थे, जो भुवी के साथ किया क्योंकि उनका कार्यभार काफी ज्यादा था। बुमराह इस फॉर्मेट में वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। आपको पता है न कि बुमराह को टीम से बाहर करने का मतलब शिखर धवन या रोहित शर्मा को बाहर करना है। कोई इस बारे में बात नहीं करता। गेंदबाजों को बाहर बैठाना बहुत आसान है।'

विज्ञापन
virat kohli knows the areas where team india needs to be improved
अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI

कप्तान कोहली ने साथ ही कहा कि वह अपने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को लगातार मौके दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम अपना मिडिल ऑर्डर मजबूत करना चाहते हैं इसलिए खिलाड़ियों को लगातार मौके दे रहे हैं। श्रेयस और अजिंक्य रहाणे के लिए मौके मिलना जरूरी है। यह समझना जरूरी है कि एक पारी किसी के करियर को बदल सकती है। इसलिए हम उन्हें एक अतिरिक्त मौका दे रहे हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed