टीम इंडिया के खिलाफ 5-1 से सीरीज हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने कप्तान विराट कोहली की जबर्दस्त तारीफ की है। उन्होंने कहा कि हम विराट कोहली से सीखना चाहते हैं कि वह कैसे अकेले दम पर टीम को जीत के राह पर ले जाते और गलतियों के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं।
विराट कोहली का कायल हुआ ये कप्तान, बोला- इतनी महानता किसी में नहीं देखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी की। अंतिम टेस्ट जीतने के साथ-साथ 'मेन इन ब्लू' ने 6 वन-डे मैचों की सीरीज भी 5-1 से अपने नाम की। वन-डे सीरीज में कप्तान विराट कोहली ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में तीन शतकों और एक अर्धशतक की मदद से 558 रन बनाए। साथ ही वह मैन ऑफ द सीरीज के हकदार भी बने। वहीं, उनको चौथे वन-डे में शानदार 129 रन की नाबाद पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से भी नवाजा गया।
एडेन मार्करम ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'कोहली अपनी टीम को मैच जिताने के लिये बेताब रहते हैं और इसलिए वह अपनी गलतियों के लिये खुद को जिम्मेदार ठहराते हैं। जब वह बल्लेबाजी करते हैं तब यह बेताबी दिखती है वह टीम को केवल जीत के करीब नहीं पहुंचाना चाहते बल्कि वह जीतना चाहते है। इसलिए मैं उनसे काफी चीजें सीख सकता हूं उनकी पूरी टीम और अपनी टीम से मैं काफी चीजें सीख सकता हूं मैं इधर उधर से छोटी छोटी चीजें सीख रहा हूं।'
23 वर्षीय मार्करम ने कहा, 'दोनों टीमों के बीच कोहली ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया। वह वास्तव में बेहतरीन फार्म में है और उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें रनों की भूख और मैच के परिणाम को अपने पक्ष में करने को बेताब रहते हैं। इसलिए वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। उनके स्पिनरों ने भी अहम भूमिका निभायी लेकिन कोहली के लिये यह शानदार सीरीज रही और जो श्रेय का हकदार है उसे वह दिया जाना चाहिए।'
शर्मनाक हार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'शर्मनाक काफी कठीन शब्द है। निश्चित तौर पर हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये जैसा कि हम चाहते थे एक टीम के तौर पर हम वास्तव में निराश हैं मैं यह नहीं कहना चाहूंगा कि हम शर्मिंदा हैं। हमें पता था कि वन-डे सीरीज काफी कठीन होगी। मैं इसके लिये तैयार था और मैंने इस चुनौती को एंजॉय किया। सीरीज 5-1 से गंवाने के बावजूद यहां बैठकर यह कह सकता हूं यह एक जिम्मेदारी थी, जिसको मैंने खूब एंजॉय किया। मैंने अपने करियर के इस सीरीज में काफी कुछ सीखा और यह बुरी चीज नहीं है।'