फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उलटफेर करने वाला बांग्लादेश खुद हुआ शिकार

Thu, 29 Sep 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Sep 2016 02:09 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan defeated Bangladesh in Second ODI by two wickets
बांग्लादेश वनडे टीम - फोटो : pti
कुछ समय से वनडे में 'घर का शेर' बनकर उभरी बांग्लादेश की टीम को कमजोर मानी जाने वाली अफगानी लड़ाकों ने उनकी मांद में पटखनी देकर इतिहास रच दिया है। अफगानिस्तान ने दो विकेट रहते बांग्लादेश के 208 के स्कोर को पार कर 3 मैैचों की सीरीज का दूसरा  मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच एक अक्टूबर को ढाका में ही खेला जाएगा।


वनडे इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को हराया है। अफगान टीम टेस्ट खेलने वाली 10 टीमों में से 2 टीमों बांग्लादेश और जिम्बाब्वे को हरा चुकी है। 


 
 

दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने दी बांग्लादेश को मात

Afghanistan defeated Bangladesh in Second ODI by two wickets
अफगानिस्तान - फोटो : espncricinfo
इसके बाद मोहम्मदुल्लाह और मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभालने की कोशिश की और स्कोर को 111 रन तक ले गए। लेकिन 25वें ओवर में मोहम्मदुल्लाह 25 रन बनाकर नवीन-उल-हक की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद मुश्फिकुर भी 38 रन बनाकर रहमत शाह की गेंद पर कैच आउट हो गए। बांग्लादेश के लगातार विकेट गिरते रहे। मुसादिक हुसैन ने 45 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर किसी तरह बांग्लादेश को 200 रनों के पार पहुंचाया। बांग्लादेश की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.2 ओवर में 208 रनों पर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने 10 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट और तेज गेंदबाज मोहम्मद नबी ने 10 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।  

 

दूसरे वन-डे में अफगानिस्तान ने दी बांग्लादेश को मात

Afghanistan defeated Bangladesh in Second ODI by two wickets
अफगानिस्तान - फोटो : espncricinfo
208 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान शुरूआत भी अच्छी नहीं रही चौथे ओवर में अफगानिस्तान ने शाकिब अल हसन के एक ओवर में दो विकेट गंवा दिए। पहले नौरोज मंगल शाकिब का पहला शिकार बने। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रहमत शाह शाकिब ने खाता भी नहीं खोलने दिया और एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन वापस भेज दिया।

महज 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद ओपनर शहजाद ने तेजी से रन बनाए। दूसरी तरफ हशमतुल्लाह शाहिदी ने विकेट थामे रखा। लेकिन पारी के 13 वें ओवर में शाहिदी और 16 वें ओवर में शहजाद भी पवेलियन लौट गए। 63/4 के स्कोर पर कप्तान असगर ) और मोह्म्मद नबी ( 49) ने पारी को संभाला और स्कोर को 170 रन तक ले गए। लेकिन 40वें ओवर में मोहम्मद नबी को रन पर मुशरफे मुर्तजा ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके अगले ओवर में असगर मोसद्दिक हुसैन का शिकार बने। उन्होंने 58 रन बनाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे वन-डे में अफगानिस्तान ने दी बांग्लादेश को मात

Afghanistan defeated Bangladesh in Second ODI by two wickets
अफगानिस्तान - फोटो : espncricinfo
174 पर 6 विकेट गिरने के बाद  ऐसा लगा कि मैच वापस बांग्लादेश के पाले में आ गया है, लेकिन नजीबुल्लाह जारदान मैच को आखिरी ओवर  तक ले गए। दूसरे पुछल्ले बल्लेबाजों ने भी हार नहीं मानी। आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए अफगानिस्तान को 11 रनों की जरूरत थी और उसके पास 3 विकेट शेष थे। 48वें ओवर में मीरवाइज अशरफ ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में 9 रन बने। अंतिम ओवर में जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी लेकिन तसकीन अहमद ने तीसरी गेंद बाउंस की जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया और स्कोर बराबर हो गया। अगली गेंद पर नजीबुल्लाह 22 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए दौलत जारदान ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर 2 गेंद रहते अफगानिस्तान को 2 विकेट से जीत दिला दी।   

ढाका में ही खेले गए पहले वनडे में भी अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को कड़ी टक्कर दी थी और 265 रन का पीछा करते हुए 258 रनों पर ढेर हो गई थी। इसका सीधा सा मतलब है कि तीसरे वन डे में बांग्लादेश अफगानी टीम को हलके में नहीं लेगी।
विज्ञापन

उलटफेर करने वाला बांग्लादेश खुद हुआ शिकार

Afghanistan defeated Bangladesh in Second ODI by two wickets
अफगानिस्तान टीम (फाइल)
मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत धीमी रही और वह पहले 10 ओवर में बिना विकेट खोए 43 रन बना सकी। पावर प्ले के बाद 11 वें ओवर की चौथी गेंद में मीरवाईज अशरफ ने तमीम इकबाल को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद 13वें ओवर में दूसरे ओपनर सौम्य सरकार भी  मीरवाईज अशरफ की शिकार बन पवेलियन लौट गए। दोनों ओपनर ने 20-20 रन बनाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed