महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक लिए संन्यास के बाद से सारा क्रिकेट जगत हैरान है। फैंस समेत क्रिकेट एक्सपर्ट तक इस बात को नहीं पचा पा रहे कि मिस्टर 360 अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कभी नजर नहीं आएंगे। अगली स्लाइड में जानिए सचिन तेंदुलकर समेत दिग्गजों ने किस तरह प्रतिक्रिया दी।
डीविलियर्स के संन्यास लेते ही इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, जानिए किस दिग्गज ने क्या कहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘मैदान पर क्रिकेट की तरह आपको मैदान के बाहर भी 360 डिग्री सफलता मिले। निश्चित रूप से आपकी कमी खलेगी। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।’
Like your on-field game, may you have 360-degree success off the field as well. You will definitely be missed, @ABdeVilliers17. My best wishes to you! pic.twitter.com/LWHJWNXcVG
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी डीविलियर्स को उनके चमकदार करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर डीविलियर्स को शानदार करियर के लिए बधाई। आपके बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरमें खालीपन पैदा हो जाएगा, लेकिन दुनिया भर के क्रिकेट फैंस में आप लोकप्रिय बने रहेंगे।’
Congratulations @ABdeVilliers17 , the most loved cricketer in the world, on a wonderful career. International cricket will be poorer without you, but you will continue to be celebrated by cricket fans around the world pic.twitter.com/uA7CBlYE9F
भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा कि, 'दुनिया के बेहतरीन और विविधतापूर्ण शाॅट खेलने वाले बल्लेबाज ने आज संन्यास ले लिया। वह अभी तक शानदार खेला और विश्व जगत को निश्चित रूप से मैदान पर उसकी कमी खलेगी।'
One of the world's finest and most versatile batsmen, retires today. He's played brilliantly till now and the world will surely miss seeing him on the field. @ABdeVilliers17
डीविलियर्स के साथी खिलाड़ी मार्क बाउचर ने कहा, ‘मुझे याद है जब यह युवा खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए पहले दिन खेला था। वह अब जिस तरह का व्यक्ति और खिलाड़ी बन गया है, प्रेरणादायी है। आपने जो कुछ देश, साथी खिलाडियों और प्रशंसकों के लिए किया है, उसके लिए शुक्रिया।’
I remember this young guy on his 1st day out for Proteas... What an inspiration, person and player he turned out to be. Thank you for everything you have done and been for your country, teammates and fans @ABdeVilliers17 #legend pic.twitter.com/8gQBDWbAp7
— mark boucher (@markb46) May 23, 2018