फटाफट क्रिकेट हमेशा ही रोमांचकारी और दिल धड़का देने वाला होता है। विराट कोहली, क्रिस गेल, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, शाहिद अफरीदी जैसे क्रिकेटरों की बल्लेबाजी देखने के लिए प्रशंसक आतुर हैं। इस साल वर्ल्ड के 6वें संस्करण में हर बार की तरह कई कारनामें होंगे। इस बार वर्ल्ड कप में 7 अनोखे रिकॉर्ड बन सकते हैं, कुछ हालांकि अभी क्वालीफाइंग मैचों में बन भी चुके हैं।
इस बार वर्ल्ड कप में बन सकते हैं एक नहीं 7 अनोखे रिकॉर्ड
पाकिस्तान के कप्तान शाहिद अफरीदी एशिया कप में बल्ले और गेंद से ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोर सके, लेकिन वह इस वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अफरीदी के नाम टी-20 में 93 विकेट हैं। अगर वह 7 आैर विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं तो टी-20 फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन जांएगे।
इस बार वर्ल्ड कप में बन सकते हैं एक नहीं 7 अनोखे रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल छक्कों का शतक लगाने वाले इकलौते टी-20 बल्लेबाज बन सकते हैं। उनके नाम इस समय टी-20 में 87 छक्के हैं। उनसे ज्यादा छक्के इस फॉर्मेट में इस समय न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के नाम हैं। वह हालांकि रिटायर हो चुके हैं। इसलिए गेल के पास यह अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
इस बार वर्ल्ड कप में बन सकते हैं एक नहीं 7 अनोखे रिकॉर्ड
इस समय टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया टूर्नामेंट जीतने की सबसे प्रबल दावेदार है। अगर फटाफट क्रिकेट का वर्ल्ड कप भारत जीतने में सफल हो जाता है तो अपने घर में दो वर्ल्ड कप जीतने का अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। इससे पहले भारत महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही 2011 वनडे वर्ल्ड कप भी जीत चुकी है।
इस बार वर्ल्ड कप में बन सकते हैं एक नहीं 7 अनोखे रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका टीम से खेल चुके टेस्ट क्रिकेटर रिओल्फ वान डर मर्व अब 31 साल से ज्यादा के चुके हैं। लेकिन इस बार भी उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं। वह इस बार वर्ल्ड कप की एसोसिएटेड टीम नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में उतरे हैं। अफ्रीका टीम के खिलाफ उन्होंने 2009 में डेब्यू किया था।