{"_id":"5a9037454f1c1ba3268bbdb9","slug":"5-times-when-ms-dhoni-lost-his-temper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पांडे तो कुछ नहीं, अंपायर से लेकर पत्रकार तक हो चुके हैं धोनी के गुस्से का शिकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पांडे तो कुछ नहीं, अंपायर से लेकर पत्रकार तक हो चुके हैं धोनी के गुस्से का शिकार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को खेले गए दूसरे टी20 में सबसे 'कूल' खिलाड़ी माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब धोनी ने पांडे पर अपना आपा खो दिया। धोनी को पांडे पर चिल्लाते हुए देखा गया।
एमएस धोनी
- फोटो : File
टीम इंडिया साल 2011-2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में वन-डे मैच खेल रही थी, इस मैच में माइकल हसी को 29वें ओवर में सुरेश रैना की गेंद पर स्टम्प किया। इस पर फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से सहायता मांगी। थर्ड अंपायर रिप्ले देखने के बाद पहले हसी को आउट करार देती है फिर कुछ देर बाद फील्ड अंपायर हसी को जाने से रोक देते हैं।
इस बारे में मैदानी अंपायर ने माना कि हसी नॉट आउट थे, स्क्रीनबोर्ड पर गलती से उन्हें आउट करार दे दिया गया। इसके बाद धोनी अंपायरों से उलझ गए और काफी देर तक बहस करते दिखाई दिए।
इस बारे में मैदानी अंपायर ने माना कि हसी नॉट आउट थे, स्क्रीनबोर्ड पर गलती से उन्हें आउट करार दे दिया गया। इसके बाद धोनी अंपायरों से उलझ गए और काफी देर तक बहस करते दिखाई दिए।
एमएस धोनी
- फोटो : File
साल 2011 के विश्व कप फाइनल मैच में धोनी ने 91 रन की यादगार पारी खेली। खासतौर पर छक्का मारकर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाना आज भी सबके जहन में याद है। हालांकि इस मैच में एक क्षण ऐसा भी आया जब धोनी ने युवराज सिंह पर गुस्सा किया। दरअसल भारत को 22 बॉल पर 22 रन की जरुरत थी और धोनी कुलाशेकरा की बॉल पर मिड ऑन पर तेज शॉट मारा और दो रन लेने की कोशिश करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ खड़े युवराज ने रन लेने से मना कर दिया। बस क्या था फिर धोनी मैदान पर ही युवराज पर क्रोधित हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : File
साल 2015 में भारत ने बांग्लादेश का दौरा किया, 3 वन-डे मैचों की सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश की टीम ने भारत को जीत के लिए 309 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय पारी का 25वां ओवर कर रहे मुस्तफिज़ुर रहमान अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच था, उनकी एक गेंद को धोनी ने मिड ऑफ की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े लेकिन तभी मुस्तफिजुर उनके बीच में आ कर खड़े हो गए। जिसके बाद धोनी ने अपनी कोहनी से जोरदार धक्का देकर उन्हें वहां से हटा दिया और वे जमीन पर गिर गए थे। मैच के बाद धोनी को उनके गुस्से और व्यवहार की वजह से मैच फीस का 75 फीसदी और मुस्तफिजुर को 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना देना पड़ा था।
विज्ञापन
एमएस धोनी
- फोटो : File
मैदान के बाहर भी लोग धोनी के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। साल 2016 में बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया टी20 सीरीज खेल रही थी। मैच जीतने के बाद धोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आते हैं लेकिन एक भारतीय पत्रकार ने धोनी से स्लो रन रेट को लेकर ऐसा सवाल किया, जिसे सुनकर वह अपना आपा खो बैठे। धोनी ने पत्रकार के सवाल पर उलटा जवाब देते हुए कहा कि लगता है आप हमारी जीत से खुश नहीं हैं।