आईपीएल सीजन 11 के शुरु होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इसके लिए आईपीएल के सारे फ्रैंचाइजियों ने तैयारियां शुरु कर ली है। आईपीएल 2018 की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दो साल के प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हो रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सीएसके के कप्तान हैं। आइये जानते हैं इस सीजन में वह कौन से ऐसे 5 रिकॉर्ड हैं, जिसको तोड़ने का उनके शानदार मौका हैः-
सबसे ज्यादा रन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाए हैं। धोनी ने 159 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 37.88 की औसत से 3561 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.75 का रहा है। वह टीम इंडिया के ही विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथ्थपा से पीछे हैं।
उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा (3735) रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं।
सबसे ज्यादा अर्धशतक
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में धोनी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 17 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं, इस मामले में रॉबिन उथ्थपा 22 अर्धशतक के साथ पहले नंबर पर हैं। इस बार इम्मीद जताई जा रही है कि उथ्थपा के इस रिकॉर्ड को धोनी के पास तोड़ने का मौका है।
सबसे ज्यादा स्टंपिंग
आईपीएल के इतिहास में स्टंपिंग करने तके मामले में भी धोनी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक के सारे सीजन में 30 स्टंप आउट किए हैं, जबकि रॉबिन उथ्थपा ने आईपीएल के इतिहास में अभी तक 32 स्टंपिंग कर पहले नंबर पर मौजूद हैं।
सबसे ज्यादा कैच
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा लेने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना हैं। उनके नाम 86 कैच दर्ज है, जबकि धोनी दूसरे नंबर पर हैं। धोनी ने आईपीएल के सारे सीजन में कुल मिलाकर 76 कैच लिए हैं। इस रिकॉर्ड को धोनी के पास तोड़ने का मौका है।