फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL इतिहास में कोई नहीं तोड़ पाया गेल का यह रिकॉर्ड, इस बार इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजर

Thu, 29 Mar 2018 09:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
5 players can beat Chris Gayles highest score record in an innings ipl 2018
chris gayle

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने साल 2013 के आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 66 गेंदों पर 175 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इस रिकॉर्ड को बने हुए पाच साल हो गए हैं, लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने इस रिकॉर्ड को अभी तक तोड़ नहीं पाया हैं। ऐसे में इस साल आईपीएल के 11वें सीजन में दर्शकों को इस 5 खिलाड़ी से बहुत उम्मीद है कि वह गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। आइये जानते हैं वो कौन ऐसे 5 खिलाड़ी हैः-


 

विराट कोहली

5 players can beat Chris Gayles highest score record in an innings ipl 2018
virat kohli - फोटो : pti

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर शानदार फ्रॉर्म में नजर आए थे। मुश्किल हालात में भी वह अपने अकेले दम पर कई सारे मैच जिताए हैं। आईपीएल में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। खासकर साल 2016 में वह जबर्दस्त फॉर्म में दिखे थे। उन्होंने पूरे सीजन 4 शतक और 7 अर्धशतक की बदौलत कुल मिलाकर 937 रन बनाए थे। उस सीजन में उनका सर्वाधिक स्कोर 113 था। इस बार उनसे गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 

कॉलिन मुनरो

5 players can beat Chris Gayles highest score record in an innings ipl 2018
कॉलिन मुनरो

कॉलिन मुनरो मौजूदा समय के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स में उन्हें 1.9 करोड़ में खरीदा है। कीवी टीम के इस खिलाड़ी ने इंटरनेशनल टी-20 करियर में 3 शतक लगाए हैं। आईपीएल के 11वें सीजन में वह एक अहम बल्लेबाज के तौर पर साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा

5 players can beat Chris Gayles highest score record in an innings ipl 2018
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान पर हैं। वह वन-डे इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार बड़े स्कोर कर चुके हैं। वह अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं। रोहित टीम इंडिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 2 शतक लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 43 गेंदों में 118 रन का है। रोहित पर कयास लगाया जा रहा है कि वह गेल का रिकॉर्ड तोड़ने में सक्षम हो सकते हैं।

विज्ञापन

ब्रेंडन मैकुलम

5 players can beat Chris Gayles highest score record in an innings ipl 2018
ब्रैंडन मैकुलम

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी और धाकड़ बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम इस पीढ़ी के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। टी-20 में उन्हें छक्के लगाने में माहिर माना जाता है।  टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 2 शतक है। उन्होंने 58 गेंद में 123 रन की पारी खेली थी। गेल के 175 रन के रिकॉर्ड से पहले ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड ही सबसे बड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने आईपीएल के पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 73 गेंदों में 158 रन की पारी खेली थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed