भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है, जहां रविवार को उसका मुकाबला तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में होगा। इंग्लैंड ने 1973, 1993 और 2003 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम पहली बार 2005 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलना पड़ी थी। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के पास इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है क्योंकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसने ग्रुप चरण में इंग्लैंड को 35 रन से हराया था। भारत ने टूर्नामेंट में 8 मैच खेले, जिसमें दो में हार जबकि 6 में जीत मिली। वहीं इंग्लैंड को 8 मैचों में सिर्फ भारत से शिकस्त मिली जबकि अन्य 7 मैच उसने जीते। वैसे, इंग्लैंड की कुछ खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और वो भारत के विश्व चैंपियन बनने के सपने को तोड़ सकती हैं। चलिए इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
WWC17 : भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने के सपने को तोड़ सकती हैं ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साराह टेलर - पुरुषों की काउंटी टीम नॉर्दन डिस्ट्रिक्स में खेलकर साराह ने अपना अलग मुकाम स्थापित किया है। 28 वर्षीया टेलर ने 2017 महिला वर्ल्ड कप में भी बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करते हुए मौजूदा टूर्नामेंट में 8 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 351 रन बनाए हैं। टेलर ने टूर्नामेंट में 4 कैच और दो स्टंपिंग भी की। भारतीय टीम को इंग्लैंड की इस ओपनर को रन बनाने से रोकना होगा, वरना मेहमान टीम के सामने मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं।
टैमी बीयूमोंट - टैमी और सारह टेलर की ओपनिंग जोड़ी भारतीय टीम को परेशान कर सकती है। मेहमान टीम के लिए टैमी भी बड़ी मुसीबत हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक एक शतक व एक अर्धशतक की मदद से 387 रन बना चुकी हैं। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज का भारत के खिलाफ प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा था। तब वो केवल 14 रन बनाकर आउट हो गई थी। मगर इसके बाद वो खतरनाक फॉर्म में आई और विरोधी टीम के गेंदबाजों की खूब धुनाई की। मिताली ब्रिगेड को अगर मुकाबला जीतना है तो ग्रुप स्टेज के जैसे ही फाइनल में भी टैमी को बड़ी पारी खेलने से रोकना होगा। शिखा पांडे ऐसे में मिताली का ट्रम्प कार्ड साबित हो सकती हैं, जिन्होंने ग्रुप चरण के मैच में टैमी और टेलर को अपना शिकार बनाया था।
हीथर नाइट - कप्तान हीथर नाइट इंग्लैंड टीम की ट्रम्प कार्ड हैं। प्रमुख ऑलराउंडर नाइट ने 2017 महिला विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को पहले मैच में हार के बाद जीत की पटरी पर ऐसे लौटाया कि अब तक टीम ने सभी मुकाबले जीते हैं। नाइट ने भारत के खिलाफ भी ग्रुप चरण के मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले 46 रन की पारी खेली, इसके बाद 2 विकेट भी लिए। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार शतक भी जड़ा था। 26 वर्षीया इंग्लिश कप्तान ने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 363 रन बनाए हैं। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 8 विकेट लिए हैं। मिताली की टीम इन्हें खुलकर नहीं खेलने देना चाहेगी। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है।
नटाली सीवर - दाएं हाथ की बल्लेबाज इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ जोरदार शतक जड़े हैं। इसके अलावा गेंद से भी नटाली ने टीम के लिए योगदान दिया है। मध्यम गति की गेंदबाजी करने वाली नटाली ने टूर्नामेंट में अब तक 7 विकेट लिए हैं। हालांकि, भारत के खिलाफ नटाली का प्रदर्शन फीका रहा था। 2017 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मैच में नटाली सिर्फ 18 रन बना सकी थी, जबकि गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं ले सकी थी। मगर भारत को इस इंग्लिश ऑलराउंडर को दोनों विभागों में फेल करना होगा तभी उसके जीतने के समीकरण बन सकेंगे।