रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के लिए आईपीएल का पहला खिताब जीतने का यह तीसरा चांस है और उसके सामने यह 5 चुनौतियां हैं जो उनकी राह में रोड़ा बन सकती है। आरसीबी की टीम विराट कोहली की अगुवाई में खिताब के लिए उतरने जा रही है। इस बार कोहली ने बेहद शानदार खेल दिखाया और कई मौकों पर अकेले अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की टीम इससे पहले 2009 और 2011 में आईपीएल फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब नहीं जीत सकी थी। जबकि हैदराबाद का श्रेष्ठ प्रदर्शन 2013 में था जब टीम प्लेऑफ दौर में पहुंची थी।
चांस तीसरा और पहले खिताब की राह में RCB की ये 5 चुनौतियां
यूं तो इस बार का यह खिताबी मुकाबला दो बड़े बल्लेबाजों के बीच है। यानी विराट बनाम वार्नर। रविवार को होने वाले आईपीएल-9 के फाइनल को इन दोनों धुरंधरों के बीच कड़ी जंग माना जा रहा है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में जबर्दस्त टक्कर होने की उम्मीद है क्योंकि अगर आरसीबी के पास बड़े बल्लेबाजों की फौज है तो हैदराबाद की गेंदबाजी के तरकश में पैने तीर हैं। हैदराबाद की टीम पहली बार खिताबी मुकाबले में उतरेगी तो बंगलोर की कोशिश तीसरी बार खिताब जीतने का मौका न चूकने की होगी। जीते कोई भी लेकिन यह तो तय है इस बार आईपीएल का नया चैंपियन मिलेगा।
आइए, जानते हैं कि कोहली की टीम के सामने वो 5 बड़ी चुनौतियां कौन सी होंगी जिनसे उन्हें पार पाना होगा।
चांस तीसरा और पहले खिताब की राह में RCB की ये 5 चुनौतियां
3 of 7
david warner
- फोटो : PTI
आरसीबी की पहली चुनौतीः सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर भी विराट कोहली की तरह जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। आरसीबी के लिए पहली चुनौती इस विस्फोटक बल्लेबाज को सस्ते में निपटाना होगा। वार्नर कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर चल रहे हैं। इस बल्लेबाज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 468 रन बनाए हैं जो किसी भी आईपीएल सीजन में किसी भी बल्लेबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
चांस तीसरा और पहले खिताब की राह में RCB की ये 5 चुनौतियां
4 of 7
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : PTI
आरसीबी की दूसरी चुनौतीः तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर अंकुश लगाने की योजना बनानी होगी। वह इस समय बेहतरीन स्विंग के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं और लीग के सबसे कामयाब गेंदबाज के रूप में मैच में उतरेंगे। भुवनेश्वर कुमार (16 मैच, 23 विकेट) एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करने के इरादे के साथ मैच में उतरेंगे तो आरसीबी के बल्लेबाजों को उनको लय से उतारने की जुगत भिड़ानी पड़ेगी।
चांस तीसरा और पहले खिताब की राह में RCB की ये 5 चुनौतियां
आरसीबी की तीसरी चुनौतीः हैदराबाद के एक और तेज गेंदबाज है मोएसिस हेनरिक्स। हेनरिक्स भी विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार आक्रमण करने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने अब तक 12 विकेट लिए हैं और 7.65 की इकोनॉमी रेट को मेंटेन किए रखा है। कोहली के धुरंधरों पर यह बड़ा दबाव होगा क्योंकि इस गेंदबाज ने मिडिल ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की है।