{"_id":"5aaf2c464f1c1ba9758b634a","slug":"5-best-performer-in-nidahas-t20-trophy-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 5 खिलाड़ियों के लिए Nidahas Trophy रही लकी, लंका में बजाया डंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 5 खिलाड़ियों के लिए Nidahas Trophy रही लकी, लंका में बजाया डंका
Mon, 19 Mar 2018 10:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया ने बांग्लादेश को चार विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर बांग्लादेशी खिलाड़ियो के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। बांग्लादेश ने टीम इंडिया के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा। मैच की आखिरी गेंद पर भारत को 5 रन की दरकार थी। दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
महज 8 गेंदों पर 29 बनाने वाले कार्तिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं इस सीरीज में कई ऐसे खिलाड़ी भी चमके, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर सीरीज में कई बार तख्ता पलट किया। आइए जानते हैं सीरीज के पांच सबसे बेहतरीन हीरो के बार में:
कुसल परेरा (श्रीलंका)
2 of 6
कुसल परेरा
श्रीलंका के ओपनर कुसल परेरा के बल्ले ने निदाहास ट्रॉफी में जमकर रनों की बरसात की। चार मैचों में 51.00 की औसत से परेरा ने सीरीज में सर्वाधिक 204 रन बनाए। तीन अर्धशतक जड़ने वाले परेरा का व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 74 रन रहा। हालांकि वह टीम के लिए घरेलू सीरीज को बचा नहीं सके।
मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)
3 of 6
मुश्फिकुर रहीम
लीग मैच में श्रीलंका के खिलाफ 72 रन की पारी खेलकर मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेलने वाले मुश्फिकुर रहीम भी इस मामले में पीछे नहीं है। मुश्फिकुर पांच मैचों में 66.33 की औसत से सीरीज में 199 रन ठोके। इसके अलावा मुश्फिकुर अपने 'नागिन डांस' के लिए भी सीरीज में काफी प्रसिद्ध हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिखर धवन (भारत)
4 of 6
शिखर धवन
टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बेशक फाइनल मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन सीरीज में इनका भी कभी खामोश नहीं रहा। 5 मैंचों में 39.60 की औसत से 198 रन बनाने वाले शिखर ने हमेशा टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई। सीरीज में इनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 90 रहा।
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर (भारत)
5 of 6
वाशिंगटन सुंदर
- फोटो : myKhel
टीम इंडिया के युवा स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर इस सीरीज में सबसे सफल गेंदबाज रहे। इस सीरीज में सुंदर ने 5 मैचों में 5.70 की इकॉनमी से रन देकर कुल 8 विकेट झटके। सीरीज में सुंदर ने न सिर्फ अहम मौकों पर टीम के लिए विकेट लिए, बल्कि मिडिल ओवर्स में विपक्षी टीम के स्कोर को भी तेजी से आगे नहीं बढ़ने दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।