{"_id":"5aaf3f454f1c1b8c778b66b0","slug":"5-best-moments-of-nidahas-t20-trophy-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nidahas Trophy: क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुए फाइनल के ये 5 लम्हें, कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Nidahas Trophy: क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हुए फाइनल के ये 5 लम्हें, कभी नहीं भूल पाएंगे फैंस
Mon, 19 Mar 2018 10:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
दिनेश कार्तिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी की बदौलत निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से मात दी। फाइनल के हीरो रहे दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
टीम इंडिया को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी। ऐसे में कार्तिक ने कवर्स के ऊपर से फ्लैट छक्का लगाकर लगातार सीरीज जीतने के विजय अभियान को बचाया। इसके अलावा भी फाइनल मैच में कई ऐसे ऐतिहासिक लम्हे देखने को मिले, जिन्हें शायद कभी कोई क्रिकेट फैन भुला पाएगा।
शार्दुल ठाकुर का बेहतरीन कैच
2 of 6
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में बेहद लाजवाब कैच पकड़ा। यह क्रिकेट के अब तक के सबसे बेहतरीन कैचों में शुमार हो गया है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर तमीम इकबाल ने स्ट्रेट पर जोरदार शॉट लगाया था, लेकिन ठाकुर ने ऐन मौके जबर्दस्त फील्डिंग कर न सिर्फ विपक्षी टीम को छह रन लेने से रोका बल्कि तमीम इकबाल को भी मैदान से चलता किया।
चहल की फिरकी
3 of 6
युजवेंद्र चहल
- फोटो : bcci
बांग्लादेश की पारी का पांचवां, छठा और सांतवां ओवर टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा। इन तीनों ओवर्स में बॉल टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल के हाथों में थी। चहल ने अपने इस शानदार स्पेल में एक के बाद एक लगातार तीन खिलाड़ियों को शिकार बनाया। उन्होंने पहले तमीम इकबाल, फिर सौम्य सरकरा और उसके बाद मुश्फिकुर रहीम को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनाडकट की तेजी
4 of 6
Jaydev Unadkat
- फोटो : BCCI
18वें ओवर में बाग्लादेश का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 145 रन था। ऐसे में 19वां ओवर डालने आए जयदेव उनाडकट ने बांग्लादेश की टीम बड़ा नुकसान पहुंचाया। 19वें ओवर में उनाडकट ने सिर्फ 3 रन देकर बांग्लादेश के दो अहम खिलाड़ियों को शिकार बनाया। इसमें 48 गेंदो पर 75 रन की पारी खेलने वाले साबीर रहमान का विकेट भी शामिल है। हालांकि आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर ने 18 रन लुटा दिए।
विज्ञापन
रोहित का काउंटर अटैक
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : file
टीम इंडिया के पहले दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पारी को खूब संभाला। शिखर धवन (10) और सुरेश रैना (0) के आउट होने के बाद रोहित ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने नजमुल इस्लाम के एक ही ओवर में चार चौके और एक छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। फाइनल मैच में कप्तान रोहित ने 42 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।