{"_id":"56ea3f9b4f1c1b456e8b4c0f","slug":"chris-gayle-hits-most-sixes-in-t20is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Thu, 17 Mar 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
क्रिस गेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबी खामोशी के बाद विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का बल्ला बोला और ऐसा बोला कि उन्होंने विपक्षी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इंग्लैंड से मिले 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में गेल ने उस समय ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू किया जब टीम को दूसरी ही गेंद पर जॉनसन चार्ल्स (0) के आउट होने पर झटका लग गया।
14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 6
क्रिस गेल
क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए 14 महीने बाद पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरे और लंबे इंतजार के बाद वापसी करते हुए महज 47 गेंदों में शतक भी ठोंक दिया। वह टी-20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हो गए हैं। उन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में अपनी टीम पहले ही मैच में शतक लगाया था जो इस फॉरमेट के महाकुंभ में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे।
14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 6
क्रिस गेल
तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने 100 रनों की नाबाद पारी में 86 रन सिर्फ चौके-छक्के से ही बनाए। उन्होंने 11 छक्के के साथ-साथ 5 चौके जड़े। सिर्फ 14 रन उन्होंने मैदान पर दौड़कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 6
क्रिस गेल
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में बल्ले से निकले 11 छक्के के दम पर क्रिस गेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अपनी 44वीं पारी में लगाए 11 छक्कों की मदद से उनके छक्कों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। उन्होंने इस मामले में हाल ही में संन्यास लेने वाले न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इस फटाफट खेल में 70 पारियों में 91 छक्के जड़े थे।
विज्ञापन
14 महीने बाद लौटे गेल ने बनाया सर्वाधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 of 6
क्रिस गेल
अब बात टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज की करते हैं। गेल इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में कुल 60 छक्के लगा लिए हैं और वह इस मामले में दूसरे नंबर पर चल रहे युवराज सिंह से लगभग दोगुने से आगे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।