{"_id":"5ac611044f1c1bba618b582c","slug":"ball-tampering-case-saurav-ganguly-supports-steve-smith","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये क्या कह गए गांगुली? बॉल टेंपरिंग विवाद पर स्टीव स्मिथ को क्लीन चिट देते हुए दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ये क्या कह गए गांगुली? बॉल टेंपरिंग विवाद पर स्टीव स्मिथ को क्लीन चिट देते हुए दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के सफलम कप्तानों में से एक रहे सौरव गांगुली ने बॉल टेंपरिंग विवाद पर अजीबोगरीब बयान दिया है। सौरव गांगुली एक साल का बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ के समर्थन पर उतर आए हैं। गांगुली की माने तो स्टीव स्मिथ ने जो किया उसे धोखेबाजी नहीं कहा जाता। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ पूरी सहानुभूति भी जताई है।
2 of 6
दरअसल, अपनी आत्मकथा 'अ सेंचुरी इज नॉट इनफ' की लॉन्चिंग के बाद स्टीव स्मिथ का समर्थन करते हुए गांगुली ने कहा कि उन्हें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के साथ पूरी सहानुभूति है और मानते हैं कि केपटाउन टेस्ट में जो कुछ भी हुआ वह सब धोखेबाजी नहीं थी।
3 of 6
बकौल गांगुली, 'मैं नहीं मानता कि यह धोखा था। मुझे लगता है कि वह जल्द वापसी करेंगे और ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते नजर आएंगे। पत्रकारों से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि, 'स्मिथ, वॉर्नर और बेनक्राफ्ट को करियर के लिए शुभकामनाएं। मैं उम्मीद करूंगा कि ये तीनों जल्द मैदान पर वापसी करें और अच्छा खेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जहां एक और पूरा खेल जगत क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसलों को क्रिकेट हित में बता रहा है। कई खिलाड़ियों ने इसका समर्थन किया तो अब पूर्व कप्तान का ये बयान अपने आप में चौंकाने वाला है। हालांकि सौरव गांगुली के बयान पर न तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न ही किसी क्रिकेटर ने अबतक कोई कमेंट किया है।
विज्ञापन
5 of 6
5 अप्रैल इस मामले में सजा के खिलाफ अपील करने का आखिरी दिन था। जिसके बाद टीम के उपकप्तान और पूरी साजिश के मास्टरमाइंड माने गए डेविड वॉर्नर ने भी एक साल के बैन के खिलाफ अपील करने से इनकार कर दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।