फटाफट क्रिकेट यानी टी- 20 को युवाओं का क्रिकेट माना जाता है। 20 -20 ओवर के इस खेल में दर्शक आक्रमक खेल देखना चाहते है और ऐसा माना जाता है कि युवा क्रिकेटर ही दर्शको को स्टेडियम तक ला सकते है, लेकिन आईपीएल में वेटरन खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर इस बात को गलत साबित कर दिया है।
IPL 10: 35 के पार इन खिलाड़ियों ने खेल के आगे उम्र को भी छोड़ दिया पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमुअल बद्री
36 साल के सैमुअल बद्री ने हाल ही में आईपीएल की पहली हैट्रिक लेेने का रिकाॅर्ड अपने नाम किया। राॅयल चैलेंजर बैंगलोर की ओर से खेलते हुए बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी आक्रामक गेंदबाजी की। लेग स्पिनर बद्री ने यह सफलता आईपीएल के इस सत्र के अपने पहले मैच में ही हासिल की।
आशीष नेहरा
अनुभवी गेंदबाज आशीष नेहरा 29 अप्रैल को 38 साल के होने जा रहे है और गत विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे है। नेहरा ने अपने इस सत्र के पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और गत उप विजेता राॅयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ जीत में अहम योगदान दिया। नेहरा की करीब 12 सर्जरी हो चुकी है और इस उम्र में भी वह वैसी गेंदबाजी कर रहे है, जैसे कुछ सालों पहले करते थे।
जहीर खान
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज 38 वर्श के जहीर खान दिल्ली डेयरडेविल्स टीम हैं और उन्होंने इस सत्र में अभी तीन मुकाबले खेलें। तीनों की मुकाबलों में उन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए शानदार गेंदबाजी की। जहीर नई गेंद को स्विंग और पुरानी गेंद को रिवर्स करवाने में माहिर हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 10: एक भी मैच खेले बगैर इस मामले में अव्वल बने विराट कोहली
क्रिस गेल
37 वर्श के क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 255 छकके और नाबाद 175 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। स्टेडियम में दर्शक चाहे विपक्षी टीम को सपोर्ट करने आए हो, लेकिन राॅयल चैलेंजर बैंगलोर का यह बल्लेबाज जब मैदान पर आता है तो पूरा स्टेडियम गेल के लंबे लंबे छक्के के देखने के लिए तैयार हो जाता है।