फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाटों के खिलाफ 35 बिरादरियां, बोलीं ऐसे आरक्षण नहीं लेने देंगे

Sat, 20 Feb 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 20 Feb 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन

जाटों के खिलाफ 35 बिरादरियां, बोलीं ऐसे आरक्षण नहीं लेने देंगे

protest against jat reservation at hisar
जाट आरक्षण के चलते रेलवे और सड़क मार्गों पर लगाए गए जाम के विरोध में 35 बिरादरी के लोग शुक्रवार को खुलकर सामने आए। वक्ताओं ने कहा कि अगर 22 फरवरी तक जाम नहीं खुलवाया गया तो 35 बिरादरी के लोग सड़कों पर आकर खुद रास्ते खुलवाने का काम करेंगे।

जाटों के खिलाफ 35 बिरादरियां, बोलीं ऐसे आरक्षण नहीं लेने देंगे

protest against jat reservation at hisar
विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए लक्ष्मीबाई चौक पहुंचे। वहां पर सभा करके जाट आंदोलन के चलते लगाए गए जाम की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि अगर कोई अनहोनी हुई तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

जाटों के खिलाफ 35 बिरादरियां, बोलीं ऐसे आरक्षण नहीं लेने देंगे

protest against jat reservation at hisar

इससे पहले रेड स्क्वेयर मार्केट में एकत्रित होकर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में जाटों की खापों और अन्य नेताओं की अगुवाई में रेलवे ट्रैक और सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया गया है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में इस मामले में निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए सरकार से मांग की कि इस तोड़-फोड़ और आवागमन में रुकावट पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

जाटों के खिलाफ 35 बिरादरियां, बोलीं ऐसे आरक्षण नहीं लेने देंगे

protest against jat reservation at hisar
जाट आरक्षण के खिलाफ विरोध को लेकर 35 बिरादरियों के लोगों द्वारा लक्ष्मीबाई चौक पर एकत्रित होने के दौरान प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल तैनात करवाया गया था। प्रशासन को इस दौरान 35 बिरादरियों की जाट समुदाय के लोगों से झड़प की आशंका थी, लेकिन जाट आरक्षण के खिलाफ विरोध रैली शांतिपूर्ण निपट गई।
विज्ञापन

जाटों के खिलाफ 35 बिरादरियां, बोलीं ऐसे आरक्षण नहीं लेने देंगे

protest against jat reservation at hisar

इस मौके पर गुलजार कालो, कमल हांडा, डॉ. कलवंत जांगड़ा, लाल बहादुर खोवाल, हनुमान वर्मा, देशराज, मियां सिंह, मास्टर जिले सिंह सैनी, डॉ. लखीराम, सोनू, सतबीर सैनी, पंकज, दिवान सिंह, रविंद्र असीजा, गुलजार काहलो, जितेंद्र भ्याणा, अनिल कुकड़ेजा, लोकेश असीजा, हिमांशु महता, रवि आहूजा, ओमप्रकाश, योगेश आर्य, सीताराम स्वामी, सोनू खुराना, प्रधान महेंद्र जांगड़ा, अजय खट्टर, राजेंद्र बिश्नोई, शैलेश वर्मा, ज्ञान सिंह सैनी, सज्जन बड़गुज्जर, विजेंद्र सभ्रवाल, सुरेश कोहलू, विपिन गलहोत्रा, सुनील, मोहित रहेजा, रामसिंह फौजी, पवन गिरधर, भरत सिंह वर्मा, बलराज, रमेश, धर्मवीर सरपंच सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed