उत्तर प्रदेश में अब 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन बीते दो दिनों में इसका बहुत कम लोगों पर असर पड़ा। या फिर यह भी कह सकते है कि यूपी वालों का पॉलिथीन और प्लास्टिक के बिना काम नहीं चलता। यह बहुत ही गंभीर मामला है इसे लोगों को समझना होगा और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करना होगा।
वहीं मेरठ के आस पास की बात करें तो पॉलिथीन बैन को लेकर न तो आम लोगों पर कोई फर्क पड़ा हैं और न ही व्यापारियों ने इसका इस्तेमाल बंद किया। आज हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि लोग पॉलिथीन के बैन को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। आगे तस्वीरें देखिए...
घर से कपड़े का थैला लेकर निकलें
2 of 7
पाॅलिथीन में सामान ले जाता बाइकसवार युगल
- फोटो : अमर उजाला
चाहे सब्जियां खरीदनी हों या फिर राशन का सामान लाना हो, हम में से शायद ही कोई घर से कपड़े का थैला लेकर निकलता होगा। क्योंकि हम यही सोचकर घर से निकलते हैं कि सामान देने वाला खुद ही पॉलिथीन देगा तो फिर थैला ले जाने की जरुरत ही क्या है। लेकिन अब कपड़े या जूट का बैग रखने की आदत डाल लीजिए, क्योंकि पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाना अब दंडनीय अपराध होगा।
पर्यवरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में दें सहयोग
3 of 7
पॉलिथीन में सब्जियां लेता युवक
- फोटो : अमर उजाला
पॉलिथीन बैन के लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने साथ जूट का या कपड़े का थैला रखें। यदि आपको दुकानदार, राशन वाला, सब्जी वाला प्लास्टिक बैग में सामान दे तो तुरंत मना कर दें। अपने आस पास के लोगों को पॉलिथीन के खतरे से बताएं और पर्यवरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दें।
बनाने बेचने व स्टोर करने तक पर होगा प्रतिबंध
4 of 7
पॉलिथीन का इस्तेमाल करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
आदेश में पॉलिथीन बनाने से लेकर बेचने व स्टोर करने पर प्रतिबंध होगा। साथ ही प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन के सभी तरह के कैरीबैग के इस्तेमाल पर अब जुर्माना लगेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना या छह माह तक की सजा होगी।
पॉलिथीन बैन करने वाला देश का19वां राज्य
5 of 7
पॉलिथीन में टमाटर बेचता विक्रेता
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पॉलिथीन पर पूरी तरह बैन लगाने वाला यूपी देश का 19वां राज्य होगा। प्रदेश में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध की कवायद वर्ष 2000 में शुरू हुई थी, लेकिन अलग-अलग कानूनों के चलते अब तक इस पर अमल नहीं हो सका था।