इन दिनों यूपी में एक हिंदी फिल्म की शूटिंग की जा रही है जिसमें यूपी के मेरठ के गांव व हवेलियां नजर आएंगी। इस फिल्म में शहिद कपूर की बहन पहली बार लीड रोल में नजर आएंगी। बृहस्पतिवार को फिल्म के निर्देशक जहां शूटिंग की परमीशन के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटते नजर आए वहीं हवेली में देर रात तक शूटिंग जारी रही।
यूपी में फिल्माई जा रही है बॉलीवुड फिल्म 'सरोज का रिश्ता', देखें सेट से लाइव तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह महीने की मश्क्कत के बाद मिली पुरानी हवेली
मवाना में स्थित ढिकौली गांव में इस फिल्म की शूटिंग क्षेत्र की मशहूर दौलत की हवेली में की जा रही है। फिल्म की युनिट शनिवार को गांव में पहुंची और सोमवार से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई।
फिल्म के निर्माता शाहिद अरोड़ा के मुताबिक इस फिल्म के लिए उन्हें एक पुरानी हवेली की जरुरत थी। वह मूलरूप से शामली के रहने वाले हैं और पिछले आठ साल से बॉलीवुड में हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनके साथ काम कर रहे देव चौहान ने मवाना के ढिकौली में एक हवेली होने की जानकारी दी थी। जिस पर वह हवेली देखने पहुंचे। देव चौहान ने बताया कि हवेली को देखने एवं तैयारी करने में उन्हें छह महीने लगे। देव चौहान मवाना के रहने वाले हैं।
पहली बार लीड रोल में नजर आएंगी सना
बृहस्पतिवार को फिल्म के कुछ सीन गेट के बाहर शूट किए गए जिनमें फिल्म की किरदार सरोज गेट के बाहर बाइक पर केक के साथ जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। अभिनेत्री सना कपूर को आप इस फिल्म में पहली बार मुख्य भूमिका में देखेंगे। हालांकि यह सना की यह दूसरी फिल्म है।
इससे पहले सना बॉलीवुड फिल्म शानदार में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट की बहन का किरदार निभाया था। सरोज का रिश्ता में वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में सना के पिता पंकज कपूर का पूरा सहयोग है।
प्रोड्यूसर शाहिद अरोड़ा ने बताया कि सरोज का रिश्ता आईना प्रोडक्शन, लोकेशन बाजार एवं अभिषेक प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। फिल्म के लीड एक्टर का खुलासा अभी नहीं हो सका है लेकिन फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग शूटिंग देखने पहुंच रहे हैं।
युवती की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती हैं फिल्म की कहानी
कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'सरोज का रिश्ता' देहात में रहने वाली उस युवती की है, जो बड़े शहर में जाकर खुद को वहां के माहौल के हिसाब से नहीं ढाल पाती। लेकिन माता-पिता के सहयोग से वह इसमें सफल होती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद माता-पिता को उसकी शादी की चिंता सताती है। इसे ही फिल्म में दर्शाया गया है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है।