छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सनकी युवक ने एक तरफा प्यार के चलते एक युवती के गले में चाकू मार दिया। इससे पहले आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी डाली। इसमें गाली देते हुए लिखा है कि 'बोला था न मरेगी...'। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
'बोला था न मरेगी...': इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट और युवती के गले में मार दिया चाकू, एक तरफा प्यार में किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:06 PM IST
सार
युवती ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपी को मना कर दिया। साथ ही साफ कर दिया था कि वह उसके पीछे न आए। इसके बाद भी चंद्रेश नहीं माना। करीब साल भर पहले तो वह घर में घुस आया और सबको डराकर अंदर बंद कर दिया। इसके बाद बाहर रखे पैरावट में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन