फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदमखोर तेंदुए का आतंक: खेत से लौट रहे युवक को मारकर घसीट ले गया, जंगल में मिला शव; 36 दिन में चौथी मौत

Mon, 16 Jan 2023 12:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Jan 2023 12:55 PM IST
सार

एसडीओ फॉरेस्ट जनकपुर उत्तम पैकरा ने बताया कि युवक के शव को पीएम के लिए जनकपुर सीएचसी भेज दिया गया है। वनविभाग की टीम एवं वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची हुई है। 

विज्ञापन
wildlife in chhattisgarh; leopard killed young man in mcb district
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में आदमखोर तेंदुए का आतंक छाया हुआ है। अब रविवार शाम को तेंदुए ने एक युवक को मार डाला। युवक खेत से लौट रहा था। इसी दौरान घर के पास ही तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और घसीटकर जंगल में ले गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक का शव मिला। पिछले 36 दिनों में तेंदुए के हमले से यह चाैथी मौत है। घटना जनकपुर वन परिक्षेत्र की है। 



wildlife in chhattisgarh; leopard killed young man in mcb district
वन परिक्षेत्राधिकारी जनकपुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुंवारी निवासी रणदमन बैगा (26) रविवार शाम करीब 5 बजे घर के पीछे बाड़ी में अरहर की फसल देखने गया था। करीब आधे घंटे बाद वह लौट रहा था। इस दौरान बाड़ी में छिपे तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक के गले में तेंदुए ने दांत गड़ा दिए और घसीटकर पास के जंगल में ले गया। इस बीच लोग पहुंच गए और शोर सुनकर तेंदुआ भाग निकला। ग्रामीणों को युवक का शव जंगल में मिला। 

wildlife in chhattisgarh; leopard killed young man in mcb district
तेंदुए ने युवक की जान ले ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेंदुए को पकड़ने लगाए गए हैं आधा दर्जन पिंजरे
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ आमदखोर हो चुका है। उसे पकड़ने के लिए कांकेर से वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट की 4 सदस्यीय टीम पहुंची हुई है। टीम पांच दिन से पंजों के निशान से तेंदुए की पहचान करने की जुटी है। तेंदुए को पकडऩे के लिए जनकपुर और कुंवारपुर में आधा दर्जन पिंजड़े लगाए हैं। तेंदुआ वनविभाग के लिए चुनौती बन गया है। पिंजरे में मुर्गियां और बकरे बांधे जा रहे हैं, लेकिन तेंदुआ नहीं फंस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
wildlife in chhattisgarh; leopard killed young man in mcb district
घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे विधायक गुलाब कमरो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले दो महिलाओं को मार चुका है तेंदुआ
वनांचल कुंवारपुर व जनकपुर वनपरिक्षेत्र में पिछले 36 दिनों में तेंदुए के हमले में तीसरी मौत है। इससे पहले तेंदुए ने दो महिलाओं को शिकार बनाया है। एक 8 वर्षीय बालक को घर से उठाकर ले जाने की कोशिश तेंदुए ने की थी, लेकिन घर का आहाता उंचा होने के कारण तेंदुआ बालक को उठाकर नहीं ले जा सका था। 
  • 11 दिसंबर : कुवारपुर रेंज के गिधौरा निवासी 65 साल की महिला फुलजरिया बाई पर तेंदुए ने हमला किया। इसमें उनकी मौत हो गई। 
  • 23 दिसंबर : छपरा टोला में रहने वाले सुरेश को भी घायल किया था।
  • 3 जनवरी : उमाबाई पर हमला कर घायल किया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed