छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर सोमवार को बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान भीड़ ने एक चर्च में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा और समझाने पहुंची तो उपद्रवियों ने नारायणपुर एसपी सदानंद कुमार पर हमला कर दिया। उनका सिर फूट गया है। वहीं पथराव में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। थाना प्रभारी को जगदलपुर रेफर किया गया है।
Chhattisgarh: धर्मांतरण मसले पर बवाल के बाद चर्च में तोड़फोड़, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Jan 2023 04:21 PM IST
सार
एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि लीडरों को बुलाकर कलेक्टर के चैंबर में बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने चर्च पर हमला कर दिया। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। वे मान भी गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने संयम रखा। अब वैधानिक रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन