छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुराने विवाद के चलते एक युवक जिंदा जला दिया गया। आरोपियों ने पहले युवक के साथ बैठकर शराब पी। फिर उसे जमकर लात-घूंसों से पीटा। जब युवक बेहोश हो गया तो पैरावट में डालकर आग लगा दी। युवक का शव 23 जनवरी को मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आदतन अपराधी हैं। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।
शराब पिलाकर युवक को जिंदा जला दिया: लात-घूंसों से पीटा, बेहोश हुआ तो पैरावट में डालकर लगा दी आग; तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:07 PM IST
सार
प्रदीप को लेकर संजय शराब पीने के लिए खेत में गया। जब दोनों ने काफी देर पी ली तो संजय वहां से उठकर चला गया। प्रदीप वहीं बैठा था। संजय अपने साथ दोनों आरोपियों शशिकांत और सनत को लेकर पहुंचा। इसके बाद तीनों ने मिलकर प्रदीप को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन