फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh: पर्यटन स्थल मैनपाट में मिली जलती हुई कार, पीछे की सीट पर था नरकंकाल, हत्या की आशंका

Thu, 29 Dec 2022 01:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 29 Dec 2022 01:35 PM IST
सार

कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा ने बताया कि फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। अंबिकापुर फारेंसिक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। इंजन और चेचिस नंबर से कार मालिक का पता चल सकेगा। घटनास्थल कापू थानाक्षेत्र में आता है, जो मैनपाट की सरहद से लगा हुआ है। 
 

विज्ञापन
skeleton found in burning car in chhattisgarh mainpat ambikapur
जलती हुई कार में मिला नरकंकाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा स्थित पर्यटन स्थल मैनपाट के तराई क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक कार जलती हुई मिली है। इस कार की पीछे की सीट पर एक नरकंकाल भी मिला है। सूचना पर पुलिस पहुंची, तब तक कार से धुआं निकल रहा था। ऐसे में अंदेशा है कि देर रात या फिर तड़के कार में आग लगाई गई है। पुलिस को हत्या की आशंका है। ऐसे में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामला रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र का है। 

skeleton found in burning car in chhattisgarh mainpat ambikapur
पुलिस पहुंची तो कार से धुआं निकल रहा था। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपाट-कापू मार्ग पर लावारिस हालत में मिली कार
जानकारी के मुताबिक, दर्शनीय स्थल मैनपाट के मेहता प्वाइंट से होकर कापू की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह लोगों ने जलती हुई एक कार देखी। कार लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। लोग पास में पहुंचे तो देखा कि कार के पीछे की सीट पर एक नरकंकाल है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मैनपाट थाना प्रभारी विजय प्रताप और रायगढ़ के  कापू थाना प्रभारी बीएस पैकरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। 

skeleton found in burning car in chhattisgarh mainpat ambikapur
पुलिस थाना कापू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायगढ़ के किसी व्यक्ति की बताई जा रही 
पुलिस पहुंची तो कार से धुआं निकल रहा था और नरकंकाल भी जल रहा था। इस पर पुलिस ने सावधानीपूर्वक पानी डालकर आग को बुझाया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। जलती कार में नरकंकाल मिलने से पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या मानकर ही मामले की जांच कर रही है। कार रायगढ़ के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। पुलिस इस दिशा में भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
skeleton found in burning car in chhattisgarh mainpat ambikapur
कार रायगढ़ के किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर रात आग लगाए जाने की आशंका
मैनपाट में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से पहुंच रहे हैं। इस कारण मैनपाट पहुंचने के सभी मार्गों में देर रात तक आवागमन होता है। जहां जलती कार मिली है, वह स्थल मैनपाट के पर्यटन स्पॉट मेहता प्वाइंट से कापू जाने वाले मार्ग में मैनपाट घाटी में स्थित है। इस मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन देर रात तक होता है। लोगों ने सुबह जलती कार देखी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में आग देर रात या तड़के लगाई गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed