फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरव समागम 2023: भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों को दिए एक हजार करोड़, रायपुर को भी दी बड़ी सौगात

Wed, 15 Feb 2023 05:50 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Wed, 15 Feb 2023 05:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने नगरी निकायों को विाकस के लिए बड़ा बजट देने की घोषणा की है। इसदौरान उन्होंने अच्छा काम करने वालों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel gave a gift in the Gaurav Samagam 2023 of Urban Administration and Development Department
सीएम भूपेश बघेल ने अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद

रायपुर में मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल हुए। इसदौरान उन्होंने बड़ी घोषणाएं की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत भी किया। इसदौरान उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय नागरिकों को बहुत अच्छी सुविधाएं दी रहे हैं। हमारी सरकार ने राशनकार्ड बनाने में सुधार किया है। आज सभी का राशनकार्ड आसानी से बन जाता है। पेयजल व्यवस्था में सुधार हुआ है। 

CM Bhupesh Baghel gave a gift in the Gaurav Samagam 2023 of Urban Administration and Development Department
गौरव समागम-2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : संवाद

पहले भवन अनुज्ञा लेने में बहुत मुश्किल होती थी, लेकिन अब भवन अनुज्ञा का सरलीकरण किया गया है। घर पर ही 15 प्रकार की सेवाएं पहुंच रही हैं। जिससे लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। इसदौरान कार्यक्रम में प्रदेशभर के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

CM Bhupesh Baghel gave a gift in the Gaurav Samagam 2023 of Urban Administration and Development Department
गौरव समागम-2023 के मंच पर सीएम को माला पहनाकर स्वागत किया गया। - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसदौरान बड़ी घोषणाएं की। राज्य के सभी नगरीय निकायों को विकास के लिए लगभग एक हजार करोड़ रुपये देने की घोषणा की। नगर निगम रायपुर को 100 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ ही बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़ मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel gave a gift in the Gaurav Samagam 2023 of Urban Administration and Development Department
समागम में गायत्री भारती को चेक देकर सम्मानित करते सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री ने भिलाई चरौदा, अम्बिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़ रुपये देने की घोषण मुख्यमंत्री ने की। रिसाली, राजनादगांव, रायगढ़ एवं कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी एवं चिरमिरी को 10-10 करोड़ की राशि, सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ और चुंगी कर को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये करने की घोषणा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed