फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Police Transfers news: 33 officers assigned new responsibilities, see here list

सीजी पुलिस ट्रांसफर: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला; 33 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Sat, 31 Oct 2026 08:55 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 31 Oct 2026 08:55 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला पर तबादला किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को नया दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
CG Police Transfers news: 33 officers assigned new responsibilities, see here list
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला पर तबादला किया है। राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को नया दायित्व सौंपा गया है। वहीं कई ऑफिसर्स को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विभिन्न रेंज में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार, अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, रिया मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर बनाया गया है। बंतलूराम भगत को उप सेनानी, छठवीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर, रामगोपाल करियारे को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कटघोरा), जिला कोरबा और नितीश कुमार ठाकुर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वहीं अभिषेक माहेश्वरी को उप सेनानी, 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट बालोद बनाया गया है। गीता वाधवानी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज, राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेन्द्र कुमार सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (परिवहन), जिला सरगुजा, लितेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय और विकास पाटले को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला बालोद पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष रात्रे को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, नीलेश द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर और नेलसन कुजूर को उप पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। कौशल किशोर वासनिक को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक), जिला कोरिया, गोपाल कुमार वैश्य को उप पुलिस अधीक्षक, जिला कोरिया और श्रीकांत शुक्ला को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला बालोद पदस्थ किया गया है।

मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन) रायपुर नगरीय, श्याम मधुकर को उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), जिला बेमेतरा और सौरभ उईके को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रूपेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला धमतरी, उत्तम प्रताप सिंह को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सीतापुर, जिला सरगुजा और आशीष कुमार नेताम को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), जिला सुकमा भेजा गया है।

रमेश चन्द्रा को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), जिला बिलासपुर, रामावतार धुरव को उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला राजनांदगांव और विनोद कुमार मण्डावी को नगर पुलिस अधीक्षक, दल्लीराजहरा, जिला बालोद की जिम्मेदारी दी गई है। माया शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण, रायपुर, सत्यकला रामटेके को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक क्राइम), जिला धमतरी और विवेक शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा में पदस्थ किया गया है।


इसी तरह विशाल गर्ग को नगर पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर, स्निग्धा सलामे को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), कोंडागांव और सुशांतो बनर्जी को उप पुलिस अधीक्षक, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगम राम को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बोड़ला, जिला कबीरधाम और अमृता पैकरा को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट- 









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed