फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शराबबंदी का वादा करने वाले शराब में घोटाला कर रहे': PM मोदी ने सनातन को लेकर विपक्ष को घेरा, देखें तस्वीरें

Thu, 14 Sep 2023 11:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 11:40 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की खनिज संपदा को कांग्रेस एटीएम की तरह यूज कर रही है। झूठा प्रचार और अखंड भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है।

विज्ञापन
PM modi Chhattisgarh visit, said Those who promised prohibition are doing scam in liquor
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और सांसद गोमती साय ने खुमरी पहनाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां की खनिज संपदा को कांग्रेस एटीएम की तरह यूज कर रही है। झूठा प्रचार और अखंड भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान है। महिलाओं से शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आने वाले शराब में ही घोटाला कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूमि भगवान राम की ननिहाल है। माता कौशल्या का यहां पर बड़ा मंदिर है। आज इस पवित्र भूमि पर हमारी आस्था, हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, उसके प्रति मैं आपको जागरूक करने आया हूं। जनता से कहा कि आपने जिन लोगों को पिछले 9 साल से केंद्र सरकार से बाहर कर रखा है, जो लोग लगातार चुनाव हार रहे हैं। वे लोग अब आपसे इतनी नफरत से भर गए हैं कि उन्होंने आपकी पहचान, आपकी संस्कृति के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। 
PM modi Chhattisgarh visit, said Those who promised prohibition are doing scam in liquor
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का मोबाइल की लाइट जलाकर स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने मिलकर एक इंडी गठबंधन बनाया है। कुछ लोग इसे घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन देश की सनातन संस्कृति को खत्म कर देगा। यानी जो संस्कृति हजारों सालों से देश में चलती आ रही है। देश को एकता में पिरोई हुई है। सत्ता के लालच में यह लोग अब उसे भी तोड़ना चाहते हैं।
PM modi Chhattisgarh visit, said Those who promised prohibition are doing scam in liquor
फूलों की माला से पीएम का किया गया सम्मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी संख्या में उपस्थित जनता ने प्रधानमंत्री मोदी का मोबाइल की लाइट जलाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पोला त्योहार के अवसर पर बैलों का पूजन करके कार्यक्रम की शुरुआत की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi Chhattisgarh visit, said Those who promised prohibition are doing scam in liquor
खुली जीप में सवार होकर पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी ने सभा स्थल में रथ पर सवार होकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ जनता के बीच से अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन
PM modi Chhattisgarh visit, said Those who promised prohibition are doing scam in liquor
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, लखन देवांगन ने पीएम का स्वागत किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम, लखन देवांगन, सरला कोसरिया, महेश साहू, हरिश्चंद्र राठिया ने झारा शिल्प से निर्मित जी-20 मोमेंटो से मोदी का स्वागत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed