Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chhattisgarh
›
national ramayana festival in raigarh, Maithili Thakur said I have come from Lord Shriram's maternal grandfath
{"_id":"647b8f1361aec9059604bdbc","slug":"national-ramayana-festival-in-raigarh-maithili-thakur-said-i-have-come-from-lord-shriram-s-maternal-grandfath-2023-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में और उनके ससुराल से आई हूं': मैथिली ठाकुर के भजन पर झूमे CM भूपेश, देखें फोटोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में और उनके ससुराल से आई हूं': मैथिली ठाकुर के भजन पर झूमे CM भूपेश, देखें फोटोज
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:07 AM IST
सार
मैं भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ और उनके ससुराल (मिथिलांचल) से आई हूं। छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल का बहुत-बहुत धन्यवाद। ये बातें राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने ‘जय जोहर‘ सम्बोधन के साथ कहीं।
मैं भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ और उनके ससुराल (मिथिलांचल) से आई हूं। छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल का बहुत-बहुत धन्यवाद। ये बातें राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने ‘जय जोहर‘ सम्बोधन के साथ कहीं।
2 of 15
मैथिली ठाकुर ने मैथिली लोक गीतों से बांधा समा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैथिली ठाकुर ने कार्यक्रम में मिथला के लोक गीतों से ऐसा समां बांधा कि मुख्यमंत्री और उनके साथ आए अन्य अतिथि भी झूम उठे। मैथिली लोक गीतों से श्रीराम के मिथला प्रवास का सुन्दर वर्णन किया। इस दौरान मासूम शरारत होती है। यही जनकपुर में आने पर मिथला के अतिथियों के साथ होता है।
3 of 15
मैथिली के गीतों पर सीएम भूपेश झूम उठे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैथिली ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के गीतों में गहरी रूचि रखते हैं, तो मिथला के लोकगीतों का उतना ही आदर करते हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में विश्वामित्र और राजा दशरथ से भी प्रश्न कर कहा कि लोग अपने राजाओं से कितने करीब होते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अतिथियों ने मंच पर पहुंचकर मैथिली ठाकुर को पुष्पगुच्छ एवं रामचरित मानस की प्रति भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
मुख्यमंत्री ने मैथिली ठाकुर को रामचरित मानस की प्रति भेंटकर कर सम्मानित किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिथला के लोकगीतों में भगवान राम की शादी में पारंपरिक गीतों में गाली
बता दें कि पूरे भारत में केवल मिथला के लोक गीतों में ही भगवान राम की शादी में पारंपरिक गीतों में गाली दी जाती है। प्राचीन काल में कभी मिथिला राज्य हुआ करता था। आज भी लोग इस क्षेत्र को मिथिला के नाम से जानते हैं। मिथिला की बेटी मां जानकी मिथिला नरेश जनक की पुत्री थी। जानकी का विवाह भगवान राम से हुआ था। अक्सर यह जिला अपने संस्कृति, खान-पान और मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर शादी विवाह के पारंपरिक गीतों के रूप में घर की महिलाएं श्रीराम को दामाद के रूप में मानते हुए यह गीत गुनगुनाती हैं- 'रामजी से पूछे जनकपुर के नारी, बता द बबुआ, लोगवा देत काहे गारी...' यहां हर नव विवाहित जोड़े को श्रीराम और सीता के रूप में हीं देखा जाता है।
विज्ञापन
5 of 15
मैथिली ठाकुर के गीतों पर झूमते सीएम भूपेश और अन्य नेतागण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैथिली ठाकुर के गीतों पर झूमते सीएम भूपेश और अन्य नेतागण
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।