फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO लड़की के चक्कर में हेलीपैड बना अखाड़ा: छात्रों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, दौड़ा-दौड़ाकर एक-दूसरे को पीटा

Sat, 28 Jan 2023 03:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Jan 2023 03:22 PM IST
सार

चौकी प्रभारी प्रह्लाद राठौर ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। एक गुट के छात्र नौवीं में पढ़ते हैं, जबकि दूसरे गुट के 10वीं में पढ़ने वाले हैं। दोनों पक्षों में एक लड़की को लेकर विवाद हुआ है। दूसरा पक्ष विवाद को लेकर ही छात्रों के स्कूल पहुंचा था

विज्ञापन
fighting between two groups of students in girl affair in korba
छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक लड़की की चक्कर में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। हेलीपैड पर ही दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि मारपीट की जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी मिली, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल है। मामला मानिकापुर चौकी क्षेत्र का है। 



fighting between two groups of students in girl affair in korba
लड़की के चक्कर में हेलीपैड पर हुई मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
30 से 40 छात्रों के बीच हुई है मारपीट
जानकारी के मुताबिक, मुड़ापार हेलीपैड पर शुक्रवार सुबह छात्रों के दो गुट लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। पहले तो उनके बीच बहस होती रही, लेकिन फिर बात इतनी बढ़ी कि उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों गुट से 30 से 40 की संख्या में पहुंचे छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि इनमें से एक गुट पास ही स्थित एनसीडीसी स्कूल का था, जबकि दूसरे गुट के छात्र किसी अन्य स्कूल के थे। 
fighting between two groups of students in girl affair in korba
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

घायल छात्रों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया
मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के छात्रों को पकड़कर चौकी ले आई। यहां पर दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है, लेकिन छात्रों के नाबालिग होने के कारण पुलिस अभी कार्रवाई से बच रही है। घायल छात्रों को मेडिकल कराने के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fighting between two groups of students in girl affair in korba
मानिकपुर पुलिस चौकी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारपीट करने वाले छात्र 9वीं और 10वीं के
चौकी प्रभारी प्रह्लाद राठौर ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। एक गुट के छात्र नौवीं में पढ़ते हैं, जबकि दूसरे गुट के 10वीं में पढ़ने वाले हैं। दोनों पक्षों में एक लड़की को लेकर विवाद हुआ है। दूसरा पक्ष विवाद को लेकर ही छात्रों के स्कूल पहुंचा था। इस मामले को लेकर एनसीडीसी स्कूल प्रबंधन को भी बुलाया गया है, लेकिन अभी तक कोई सामने नहीं आया है। बच्चों के परिजनों से सभी संपर्क किया जा रहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed