फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़की पर कमेंट से चले लात-घूंसे: दोस्त संग ले रही थी सेल्फी, युवक बोला-गजब लग रही हो, पीट-पीटकर फोड़ दिया सिर

Wed, 25 Jan 2023 06:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

चौकी प्रभारी प्रेम चंद्र साहू ने बताया कि लड़के-लड़कियां वहां सेल्फी ले रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मोतीलाल काफी देर से कमेंट कर रहा था। जब वह शांत नहीं हुआ तो लड़की के साथ आए उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
fight between two groups over obscene comment on girl in korba
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में कुछ युवकों ने एक लड़के की जमकर पिटाई कर दी। लात-घूंसों से उसे पीट-पीटकर सिर फोड़ दिया। लड़के ने एक लड़की पर कमेंट किया था। इसके बाद उसके दोस्तों ने लड़के की पिटाई कर दी। इस दौरान उधर से निकल रहे दीपका थाना प्रभारी ने देखा तो लड़कों को रोका और इसके बाद स्थानीय सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमेंट करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

fight between two groups over obscene comment on girl in korba
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पॉम मॉल में मंगलवार रात एक लड़की अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी। इस दौरान अपने एक दोस्त के साथ मॉल के बाहर सेल्फी लेने लगी। इस दौरान दर्री निवासी मोतीलाल यादव वहां से निकला और लड़की को देखकर बोला कि गजब लग रही हो। लड़की के दोस्तों ने सुना तो मोतीलाल पर बसर पड़े। उसे गालियां देते हुए लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर फोड़ दिया।  

fight between two groups over obscene comment on girl in korba
मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती रही, लेकिन किसी ने उन्हें छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। इस बीच दीपका थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह वहां से निकले। उन्होंने मारपीट होती देखी तो गाड़ी रोक दी। इसके बाद हंगामा कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इसकी सूचना उन्होंने कोतवाली और सीएसईबी चौकी को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई और लड़कों को पकड़कर थाने ले आई। वहां पूछताछ में सारा मामला स्पष्ट हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fight between two groups over obscene comment on girl in korba
पिटाई से आरोपी का सिर फट गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चौकी प्रभारी प्रेम चंद्र साहू ने बताया कि लड़के-लड़कियां वहां सेल्फी ले रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मोतीलाल काफी देर से कमेंट कर रहा था। जब वह शांत नहीं हुआ तो लड़की के साथ आए उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी। मोतीलाल को उपचार कराने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed